
नई दिल्ली:
राजस्थान का श्रीगंगानगर जिला पाकिस्तान बॉर्डर पर स्थित है. यहां बीती रात रेलवे ट्रैक पर एक जोरदार ब्लास्ट हुआ. इस ब्लास्ट में ट्रैक के बीच में लगने वाली स्लीपर पिलर श्रतिग्रस्त हो गए. रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह धमाका रात 10.23 बजे की है. धमाके की आवाज दूर-दूर तक सुनी गई. तत्काल गेटमैन ने इसकी सूचना रेलवे के वरीय अधिकारियों को दी. जिसके बाद मामले की छानबीन शुरू हो गई है. बम निरोधी दस्ते के साथ-साथ पुलिस, रेल पुलिस, FSL सहित अन्य एजेंसियां मामले की जांच में जुटी है. इस धमाके के पीछे पाकिस्तान की साजिश होने की आशंका जताई जा रही है. NIA भी इस मामले की जांच कर सकती है.
रेलवे ट्रैक ब्लास्ट क्या पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी साजिश?
क्या रेलवे ट्रैक ब्लास्ट पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी की साजिश थी, इस बात की जांच सुरक्षा एजेंसियां कर रही हैं. इस पावरफुल ब्लास्ट में रेलवे ट्रैक पर 2 फीट गहरा और 2 फीट चौड़ा गड्ढा हो गया है. पाकिस्तानी एजेंसी पर शक जाने की कई वजहें बताई जा रही है. सबसे बड़ी वजह तो यह कि श्रीगंगानगर पाकिस्तान बॉर्डर के पास है.
राजस्थान रेलवे ट्रैक विस्फोट मामले में NIA की एंट्री संभव
संदिग्ध आतंकी साजिश को देखते हुए केंद्रीय जांच एजेंसियां अलर्ट है. रेलवे ट्रैक को निशाना बनाने के पीछे पाकिस्तान की ISI और आतंकी नेटवर्क की भूमिका की आशंका जताई जा रही है. ऐसे में NIA की टीम मौके पर जाकर घटनास्थल का मुआयना कर सकती है और जांच से जुड़े अहम सबूत जुटा सकती है.
ऐसे में NIA विस्फोटक सामग्री, संदिग्धों के संपर्क और पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स की भूमिका की जांच कर सकती है. जांच एजेंसियां इस साजिश की कड़ियां आतंकी शहजाद भट्टी के नेटवर्क से भी जोड़कर देख रही हैं. NIA यह पता लगा सकती है कि रेलवे ट्रैक को निशाना बनाने की साजिश के पीछे किसी पाकिस्तानी आतंकी मॉड्यूल का हाथ तो नहीं है.

8 किलो RDX बरामद हुआ था
यहां पहले भी सीमा पार ड्रोन के जरिए और अन्य माध्यमों से ड्रग्स, हथियार, फेक करेंसी, डिवाइस आदि की खेप आती रही है. दूसरी बड़ी वजह हाल में यहां कुछ दिनों पहले ही पाकिस्तान गैंगस्टर और आतंकी शहजाद भट्टी का एक खास हैंडलर 8 किलो आरडीएक्स सहित अन्य हथियारों के साथ गिरफ्तार हुआ था.
ISI के खास हैंडलर को किया गया था गिरफ्तार
मालूम हो कि इसी साल अक्टूबर में पाकिस्तान सीमा से लगने वाले राजस्थान के श्री गंगानगर बोर्डर पर करीब 8 किलो RDX,2 ज़िगाना पिस्टल और कारतूस बरामद हुए थे. 5 बैटरी और 2 रिमोट कंट्रोल भी बरामद हुए थे. इस मामले में पंजाब पुलिस ने ISI का बड़ा मोहरा गिरफ्तार किया था.
कुलवंत अली हैंड ग्रेनेड हमले का भी मास्टरमाइंड
आतंकी शहजाद भट्टी के एक खास हैंडलर कुलवंत अली को पंजाब पुलिस ने फरीदाबाद से गिरफ्तार किया था. कुलवंत सिंह मूल रूप से फिरोजपुर, पंजाब का रहने वाला है. वो 13 सितंबर 2026 को पंजाब के फाजिल्का जिले के जलालाबाद सिटी थाना क्षेत्र में हुए हैंड ग्रेनेड हमले का मास्टरमाइंड भी था. शहजाद भट्टी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए काम करता है.
राजस्थान के श्रीगंगानगर में 8 किलो RDX बरामदगी मामले में भी वांटेड था. इन दोनों वजहों से रेलवे ट्रैक ब्लास्ट के पीछे सीमापार की साजिश की बात कही जा रही है. हालांकि अभी शुरुआती छानबीन के बाद सामने आए श्रीगंगानगर एसपी हरिशंकर के बयान से अभी बहुत कुछ स्पष्ट नहीं हो सका है.
एसपी बोले- अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी, जांच जारी
SP हरिशंकर ने कहा कि अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर 50 जीबी गांव के पास, रेलवे ट्रैक को सहारा देने वाले दो स्लीपर ब्लॉक (सिल्लियां) संदिग्ध विस्फोट में क्षतिग्रस्त हो गए हैं. सबूतों की जांच के लिए FSL टीम को मौके पर बुलाया जा रहा है. अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि घटना किस तरह की है. हाल ही में सीमावर्ती इलाके से बरामद किए गए 7.5 किलो RDX से इसका कोई संबंध अभी तक सामने नहीं आया है. मामले की जांच चल रही है.
यह भी पढ़ें – भारत-पाक सीमा के पास श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट, ट्रेन उड़ाने की साजिश; कई ट्रेनें रद्द, LIST





