खबर

राहुल गांधी का सरप्राइज, काफिला रोक अयान की शॉप पर कॉफी पी, 30 मिनट में क्या किया? तस्वीरें | Rahul Gandhi Raipur Roadside Halt Enjoys Coffee and Sandwich at Aayan Shop After Congress Training Camp


रायपुर: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी अभनपुर में कांग्रेस के 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने पार्टी के 41 जिला अध्यक्षों से बात की और पार्टी को कैसे मजबूत किया जाए इसके टिप्स दिए. 21 जून को शिविर में शामिल होने के बाद शाम को कांग्रेस नेता राहुल गांधी एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए. इस दौरान उनका काफिला रास्ते में एक चाय-नाश्ते की दुकान पर रुक गया, जहां उन्होंने कॉफी पी और सैंडविच का स्वाद चखा. वे यहां पार्टी के अन्य नेताओं के साथ करीब 30 मिनट रुके. इस बीच राहुल गांधी ने दुकान संचालक अयान से हाथ मिलाया और बातचीत कर हालचाल जाना. अचानक हुए इस घटनाक्रम से दुकान संचालक और उसका परिवार काफी खुश है. आइए, जानते हैं राहुल गांधी से मुलाकात पर अयान ने क्या है? 

 बच्चों से भी मिले राहुल गांधी.

बच्चों से भी मिले राहुल गांधी.

राहुल गांधी आए तो क्या हुआ अयान ने क्या बताया? 

न्यूज एजेंसी IANS से बात करते हुए अयान ने बताया कि ‘कांग्रेस नेता राहुल गांधी दुकान पर करीब 30 मिनट रुके. उन्होंने कहा कि सबसे पहले राहुल गांधी आए और फिर उन्होंने कॉफी और सैंडविच ऑर्डर किया, उनके साथ कई नेता थे. कुछ देर बैठने के बाद हमने राहुल गांधी सर को पास बुलाया तो वे हमसे मिलने आए. उन्होंने हाथ मिलाया, थोड़ी बातचीत की और फोटो भी खिंचवाई. यह सब अचानक हुआ था. उनसे मिलकर मुझे बहुत अच्छा लगा. मेरा परिवार भी खुश है’. 

राहुल गांधी के साथ सचिन पायलट और पूर्व सीएम भूपेश बघेल समेत पार्टी के अन्य नेता.

राहुल गांधी के साथ सचिन पायलट और पूर्व सीएम भूपेश बघेल समेत पार्टी के अन्य नेता.

राहुल गांधी के साथ कौन-कौन था? 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ राजस्थान के बड़े सचिन पायल, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कई नेता थे. उन्होंने आयान की दुकान पर सबसे साथ बैठकर चाय नाश्ते किया. राहुल गांधी अचानक अपने करीब देखकर लोगों की भीड़ लग गई. इस दौरान उन्होंने बच्चों से भी मिलकर हाथ मिलाया. 

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढ़ें…

कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे राहुल गांधी, कार्यकर्ताओं को दी BJP के नैरेटिव का जवाब देने की सीख

TMC और DMK की हार में कांग्रेस के लिए भी टेंशन, रशीद किदवई ने बताई पार्टी की कमजोर नस

‘राहुल गांधी ने मेनका और वरुण गांधी को न्याय दिया?’ मंत्री दिनेश प्रताप का कांग्रेस नेता पर बड़ा हमला 

लेखक के बारे में

img

उदित दीक्षित

चीफ सब एडिटर

उदित दीक्षित डिजिटल पत्रकारिता का विश्वसनीय चेहरा हैं, वे  खबरों को बारीकियों और सच्चाई के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं. माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्…
और पढ़ें






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button