मध्य प्रदेश

रायसेन में जमीन के नीचे मिला 18 दांतों वाला जबड़ा, मैमथ का जीवाश्म होने की आशंका


मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में नर्मदा नदी के पतई घाट पर मंगलवार (10 नवंबर) शाम एक रहस्यमयी आकृति मिलने से ग्रामीणों में कौतूहल का माहौल है. पत्थर जैसी दिखाई देने वाली इस आकृति की बनावट किसी विशालकाय जीव के जबड़े जैसी है.

इसके एक तरफ 11 और दूसरी तरफ 7 दांत जैसी संरचनाएं उभरी हुई हैं. ग्रामीणों को आशंका है कि यह हजारों साल पुराने मैमथ हाथी के जबड़े का जीवाश्म हो सकता है. हालांकि, अभी तक इसकी कोई वैज्ञानिक पुष्टि नहीं हुई है.

आकृति का बड़ा हिस्सा अब भी जमीन के भीतर दबा हुआ

ग्रामीणों के मुताबिक, मंगलवार शाम कुछ बच्चे पतई घाट पर मिट्टी खोद रहे थे. इसी दौरान करीब डेढ़ फीट की गहराई पर उन्हें जमीन में दबी हुई यह आकृति दिखाई दी. इसकी जानकारी मिलने के बाद गांव के लोग मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों का कहना है कि आकृति का बड़ा हिस्सा अब भी जमीन के भीतर दबा हुआ है. आसपास पानी भरा होने के कारण इसे पूरी तरह बाहर निकालना संभव नहीं हो सका.

मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी. कुछ ग्रामीण इसे किसी प्राचीन जीव का अवशेष मान रहे हैं, जबकि कुछ लोगों ने इसे दैवीय स्वरूप समझकर पूजा-अर्चना भी की. देर शाम ABP News की सूचना के बाद रायसेन कलेक्टर रोहित सिसोनिया के निर्देश पर तहसीलदार और थाना प्रभारी भी घटनास्थल पर पहुंचे. अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया.

इंदौरः आग की लपटों के बीच निभाई सदियों पुरानी परंपरा, हिंगोट युद्ध 25 घायल

15 साल पहले भी मिली थी यनासोर के अंडों जैसी आकृतियां 

बता दें कि पतई घाट से करीब तीन किलोमीटर दूर लगभग 15 साल पहले डायनासोर के अंडों जैसी आकृतियां मिली थीं. ऐसे में इस नई आकृति को लेकर भी लोगों की उत्सुकता बढ़ गई है. यदि जांच में यह किसी विलुप्त जीव का जीवाश्म साबित होता है, तो इसे एक महत्वपूर्ण खोज माना जाएगा. ग्रामीणों ने प्रशासन से पुरातत्व, भूविज्ञान और जीवाश्म विज्ञान के विशेषज्ञों की टीम बुलाकर इसकी वैज्ञानिक जांच कराने की मांग की है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button