खबर

छठ पर दिल्ली से यूपी-बिहार जाने वालों के पास अब भी है मौका, स्पेशल ट्रेन से लेकर बस तक चेक करें स्टेटस | Delhi to UP or Bihar for Chhath puja still have a chance check the status of options ranging from special trains to buses



लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर राजधानी दिल्ली से अपने घर बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश लौटने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को संभालने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है. रेलवे स्टेशनों पर उमड़ती भीड़ और नियमित ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए उत्तर रेलवे और परिवहन विभाग द्वारा विशेष ट्रेनों और बसों का बड़े पैमाने पर संचालन किया जा रहा है, जिससे यात्रियों को अलग-अलग विकल्प मिल सके. छठ पर यूपी-बिहार जाने वाले यात्रियों के पास अब भी मौका है.

13 नवंबर को दिल्ली से कई स्पेशल ट्रेन और बसें संचालित होने वाली है. 13 नवंबर को दिल्ली के नई दिल्ली, आनंद विहार, शकूरबस्ती और हजरत निजामुद्दीन जैसे विभिन्न रेलवे स्टेशनों से 24 स्पेशल ट्रेन चलने वाली है. वहीं बिहार के लिए 77 बसें शुरू की गई है. कई प्रावेट बस भी संचालित हो रहे हैं.

13 नवंबर 24 स्पेशल ट्रेन प्रस्तावित

यात्रियों के लिए 13 नवंबर 2026 को भी दिल्ली क्षेत्र से 24 स्पेशल ट्रेनों का संचालन प्रस्तावित है.

नई दिल्ली: 9 विशेष रेलगाड़ियां

आनंद विहार टर्मिनल: 7 विशेष रेलगाड़ियां

शकूरबस्ती: 5 विशेष रेलगाड़ियां

हजरत निजामुद्दीन: 1 विशेष रेलगाड़ी

दिल्ली जंक्शन: 1 विशेष रेलगाड़ी

रोहतक: 1 विशेष रेलगाड़ी

13 नवंबर को भी यात्रियों की भीड़ के आकलन के आधार पर आवश्यकतानुसार अतिरिक्त अनारक्षित स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था की जाएगी.

बस से भी जा सकते हैं बिहार और यूपी

दिल्ली को बिहार के विभिन्न शहरों से जोड़ने के लिए कुल 18 अंतरराज्यीय मार्ग तय किए गए हैं, जिनमें पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, बक्सर, नवादा, मधुबनी और बिहारशरीफ शामिल हैं. ये बसें नोएडा, आगरा, लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर और वाराणसी जैसे उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों के रास्तों से होकर गुजरेंगी. बसों के लिए अभी कोई एक तय सार्वजनिक टाइम-टेबल जारी नहीं किया गया है. सुबह से शाम तक मांग और उपलब्धता के हिसाब से बसें रवाना हो रही हैं. यात्री आनंद विहार ISBT के काउंटर या संबंधित बुकिंग ऐप के जरिए टिकट की जानकारी ले सकते हैं. 

दिल्ली से मुजफ्फरपुर के लिए 36 बसें, पटना के लिए 13 बसे, पूर्णिया के लिए 12 बसें, गया के लिए 10 बसें और दरभंगा के लिए 6 बसें चलायी जाएगी. रूट और बस की श्रेणी के हिसाब से किराये में 134 रुपए से लेकर 1,028 रुपए तक की छूट दी जा रही है. 

प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा से पहले ट्रेनों और बसों की लाइव स्थिति की जानकारी संबंधित आधिकारिक ऐप्स (जैसे NTES) के जरिए प्राप्त कर लें और तय समय से पहले स्टेशनों या बस अड्डों पर पहुंचें.

यह भी पढ़ें | दिल्ली से राजेंद्र नगर स्पेशल ट्रेन 12 से 21 नवंबर तक चलेगी, यूपी-बिहार में 7 स्टॉपेज, देखें पूरा शेड्यूल




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button