मध्य प्रदेश

रायबरेली से ही क्यों चुनाव लड़ता है गांधी परिवार? कांग्रेस नेता ने बताई अंग्रेजों के जमाने की कहानी


मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हाल ही में कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर जुबानी हमला बोलते हुए सवाल किया था कि नेहरू-गांधी परिवार दिल्ली से चुनाव क्यों नहीं लड़ता? वे चुनाव लड़ने रायबरेली क्यों जाते हैं? इस सवाल का जवाब अब कांग्रेस नेता पीसी शर्मा ने दिया. बीजेपी पर तंज कसते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि बीजेपी नेताओं को इतिहास की जानकारी नहीं होती इसलिए उनसे उम्मीद है कि वो ऐसे सवाल करेंगे.

पीसी शर्मा ने कहा, “बीजेपी के जितने भी नेता हैं उन्हें आजादी का इतिहास नहीं मालूम. गांधी परिवार रायबरेली से क्यों लड़ता है? आजादी की लड़ाई के समय रायबरेली में किसानों का आंदोलन हुआ था. वहां जवाहरलाल नहरू डेढ़ महीने तक रहे और अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी. उन्होंने अंग्रेजों के समय में रायबरेली के किसानों की समस्याओं को हल कराया. तबसे रायबरेली नेहरू-गांधी परिवार को नहीं छोड़ता है. हर बार कहता है कि गांधी परिवार यहीं से लड़ेगा.”

यह भी पढ़ें: ‘मैं MP के CM पद से इस्तीफा देता हूं’, अभिजीत दीपके ने क्यों किया ऐसा पोस्ट? जानें

‘घबराहट में बीजेपी दे रही ऐसे बयान’

कांग्रेस नेता ने कहा, “यह आजादी की लड़ाई की बात है जो बीजेपी नेता नहीं समझेंगे. दूसरी बात, राहुल गांधी इंदौर में युवाओं से मिल रहे हैं. यह सब देखकर बीजेपी घबराई हुई है, वरना सीएम मोहन यादव को कमेंट करने की जरूरत ही क्या थी? उन्होंने देखा कि कार्यक्रम के लिए रजिस्ट्रेशन हो रहे हैं, हजारों युवा कार्यक्रम में शामिल होना चाहते हैं.”

‘नेता प्रतिपक्ष के कार्यक्रम के लिए 10 लाख फीस’

पीसी शर्मा ने बताया कि एमपी में नेता प्रतिपक्ष के कार्यक्रम के लिए 10 लाख रुपये जमा कराए गए हैं. हिंदुस्तान के इतिहास में ऐसा आज तक कभी नहीं हुआ. यह सरकार का डर है. उन्हें लगता है यह सब करने से कार्यक्रम कैंसिल हो जाए, राहुल गांधी आएं ही न, युवा इकट्ठे ही न हों. 

राहुल गांधी ने युवाओं के भविष्य, पढ़ाई, स्कूल, एग्जाम और रोजगार की बात की है तबसे बीजेपी पूरे देश में घबराई हुई है. इसी का नतीजा है कि एमपी के मुख्यमंत्री ऐसे बयान दे रहे हैं. इंदौर में जब लाखों जेन-जी इकट्ठे हो जाएंगे तो इसका असर मध्य प्रदेश की राजनीति पर भी पड़ेगा.

यह भी पढ़ें: सागर जहरीली शराब कांड के एक और आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर, CM बोले- ‘अब हर अपराधी के खिलाफ…’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button