मनोरंजन

‘मिर्जापुर द मूवी’ बनी 2026 की 5वीं हाईएस्ट ग्रॉसर, ‘धमाल 4’ समेत 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड


Box office Collection: पंकज त्रिपाठी और अली फजल स्टारर फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. ‘हनुमान अंश’ की आंधी के बीच फिल्म अच्छा खासा कलेक्शन कर रही है और एक के बाद एक नए रिकॉर्ड्स भी बना रही है. इसकी रिलीज को 10 दिन हो चुके हैं और फिल्म ने अपने दूसरे संडे को भी शानदार बिजनेस किया है, जिसके बाद इसने 2026 की टॉप 5 फिल्मों में एंट्री मार ली है. चलिए बताते हैं कलेक्शन…

‘मिर्जापुर द मूवी’ का दसवें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

‘मिर्जापुर द मूवी’ को वर्ड ऑफ माउथ का भरपूर फायदा मिल रहा है. फिल्म 10वें दिन भी रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है. इसे हिट फ्रेंचाइजी का पूरा फायदा मिल रहा है, जिसकी वजह से कालीन भैया और गुड्डू पंडित तक सभी किरदार बड़े पर्दे पर भी छा गए हैं. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने 25.75 करोड़ का कारोबार किया था.
– वहीं, फिल्म का पहले हफ्ते का इंडिया नेट कलेक्शन 148.45 करोड़ रहा था.
– अब इसने दूसरे हफ्ते 8वें दिन 9.50 करोड़ तो 9वें दिन दूसरे शनिवार को 13.50 करोड़ का कारोबार किया था.
– 10वें दिन की कमाई के बाद फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन रात 10.30 बजे तक 184.95 करोड़ पहुंच गया है.

मिर्जापुर द मूवी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ऑक्यूपेंसी
डे-10 13.50 करोड़ (10.30 बजे तक) 37.0%
टोटल कलेक्शन 184.95 करोड़  

यह भी पढ़ें: ‘हनुमान अंश’ 200 करोड़ के पार, ‘भूत बंगला’ को पछाड़ बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड

2026 की 5वीं हाईएस्ट ग्रॉसर बनी ‘मिर्जापुर द मूवी’ (नेट)

इसी के साथ ही फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ 2026 की इंडिया की 5वीं हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म बन चुकी है. इसने धमाल 4 (177.92 करोड़) के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है. इसकी 2026 की टॉप 5 फिल्मों में एंट्री हो चुकी है. देखिए इस साल की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों की लिस्ट…

1. धुरंधर 2- 1186.32 करोड़
2. बॉर्डर 2- 362.76 करोड़
3. हनुमान अंश- 214.88 करोड़
4. भूत बंगला- 199.23 करोड़
5. मिर्जापुर द मूवी- 184.95 करोड़
6. धमाल 4- 177.92 करोड़
7. आवारापन 2- 156.05 करोड़
8. टॉक्सिक (हिंदी)- 149.07 करोड़
9. वेलकम टू द जंगल- 137.93 करोड़
10. कॉकटेल 2- 104.53 करोड़

यह भी पढ़ें: 2026 की मलयालम की 7 फिल्मों को भूलकर भी ना करें मिस, OTT पर देखें

‘मिर्जापुर द मूवी’ ने 5 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड

इसके साथ ही फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ इंडिया की 5वीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बनने के साथ ही 2026 की टॉप 5 फिल्मों के रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया है. देखिए लिस्ट…
1. धमाल 4- 177.92 करोड़
2. आवारापन 2- 156.05 करोड़
3. टॉक्सिक (हिंदी)- 149.07 करोड़
4. वेलकम टू द जंगल- 137.93 करोड़
5. कॉकटेल 2- 104.53 करोड़
 
बहरहाल, अगर ‘मिर्जापुर द मूवी’ के बारे में बात की जाए तो ये प्राइम वीडियो की हिट सीरीज ‘मिर्जापुर’ का फिल्म वर्जन है. ये एक क्राइम ड्रामा फिल्म है, जिसमें पंकज त्रिपाठी, रसिका दुग्गल, अली फजल, जितेंद्र और दिव्येंदु शर्मा जैसे कलाकार अहम रोल में हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button