मनोरंजन

पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि


फिल्ममेकर संजय गुप्ता का 30 अक्तूबर को निधन हो गया. उनकी मौत देर रात घर में गिरने की वजह से हुई. गिरने के बाद उन्हें गंभीर चोटें आईं और मुंबई पुलिस के मुताबिक, परिवार को रात इसकी भनक तक नहीं लगी और उनका खून बहता रहा, जिसकी वजह से सुबह तक उनका निधन हो गया. उनके अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है.

संजय गुप्ता का अब अंतिम संस्कार हो चुका है. उनका अंतिम संस्कार यारी रोड जंक्शन स्थित वर्सोवा श्मशान घाट में हुआ. उनकी अंतिम विदाई में बॉलीवुड के कई सेलेब्स पहुंचे. इस दौरान सबकी आंखे नम दिखीं. इसमें अभिषेक बच्चन, मनोज बाजपेयी, राजपाल यादव, फिल्ममेकर राकेश रोशन, कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा और अन्य सेलेब्स भी शामिल हैं. 

रोनित रॉय के छलक पड़े आंसू

संजय गुप्ता की मौत की खबर मिलते ही एक्टर रोनित रॉय उनके घर अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे. इस दौरान वो अपने आंखों में आंसू रोक नहीं पाए. उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया था, जिसमें उन्हें फफककर रोते हुए देखा गया था. वहीं, उनके भाई उन्हें संभालते दिखे. उनकी आंखों में भी आंसू थे. इस दौरान सारा माहौल काफी इमोशनल भरा हो गया था. इतना ही नहीं, निर्देशक विवेक अग्निहोत्री, फरदीन खान, रोहित रॉय, गुलशन ग्रोवर, अशोक पंडित और मिलाप जावेरी जैसे सितारों ने भी उनके घर पर पहुंचकर अंतिम दर्शन किए साथ ही श्रद्धांजलि भी दी.

यह भी पढ़ें: संजय गुप्ता के निधन से पसरा मातम, अभिषेक बच्चन समेत अंतिम विदाई के लिए पहुंचे ये सेलेब्स

‘कांटे’ का सीक्वल बनाना चाहते थे संजय गुप्ता

संजय गुप्ता ने अपने करियर में सबसे ज्यादा फिल्में संजय दत्त के साथ थी. दोनों ने साथ में ‘कांटे’ , ‘मुसाफिर’ , ‘जिंदा’ और ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’ जैसी फिल्मों में काम किया और स्क्रीन पर खूब धूम भी मचाई. ऐसे में संजय एक बार फिर संजय दत्त के साथ फिल्म ‘कांटे’ का सीक्वल करना चाहते थे लेकिन ऐसा हो ना सका. संजय दत्त ने उनसे उनका ये सपना पूरा करने का वादा जरूर किया है लेकिन वो इसे पूरा होते हुए देखने के लिए नहीं होंगे.

आपको बता दें कि संजय गुप्ता ने बॉलीवुड में बतौर डायरेक्टर डेब्यू फिल्म ‘आतिश फील द फायर’ से किया था. इसके अलावा उन्होंने ‘जंग’, ‘खौफ’, ‘हमेशा’ और ‘कांटे’ जैसी फिल्मों का भी निर्देशन किया है. ‘कांटे’ को साल 2002 में रिलीज किया गया था और उन्हें इससे पहचान मिली.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button