मध्य प्रदेश

‘युवाओं के भविष्य से खिलवाड़…’, दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर BJP पर भड़के CM सुक्खू


हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की है. उन्होंने कहा कि छात्र शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रख रहे थे और उनकी मांगों को सुनने के बजाय उन पर बल प्रयोग किया गया. मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और हिमाचल सरकार इस लाठीचार्ज का विरोध करती है.

शिमला में मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने नीट पेपर लीक मामले को लेकर बीजेपी पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा कि बीजेपी शासन के दौरान लगातार पेपर लीक की घटनाएं सामने आईं. उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भी पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हुआ था और हमीरपुर कर्मचारी चयन आयोग भ्रष्टाचार का अड्डा बना हुआ था.

Mandi News: पधर-नौहली सड़क बनी तालाब, घरों और खेतों में घुसा पानी, PWD ने क्या कहा?

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए दोषियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया और हमीरपुर कर्मचारी चयन आयोग को भंग किया.

उनका कहना था कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करना सरकार की जिम्मेदारी है और उनकी सरकार इसी दिशा में काम कर रही है.

2027 चुनाव की तैयारी, ‘भोजन संवाद’ कार्यक्रम की शुरुआत

मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने बताया कि उनकी सरकार ने विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के तहत संगठन के साथ सीधा संवाद शुरू किया है. इसी कड़ी में सरकारी आवास ओक ओवर में ‘भोजन संवाद’ कार्यक्रम की शुरुआत की गई.

उन्होंने बताया कि इस नई पहल के तहत विधानसभा क्षेत्र पच्छाद और चौपाल के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सरकारी आवास पर आमंत्रित किया गया और उनके साथ भोजन करते हुए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई.

मुख्यमंत्री ने कहा कि मजबूत संगठन ही मजबूत सरकार की नींव होता है. इसी सोच के साथ कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद कर क्षेत्रीय समस्याओं और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर फीडबैक लिया जा रहा है.

Himachal Weather: रेड अलर्ट के बीच मंडी में बारिश का कहर, 36 सड़कें बंद, नारला हाईवे पर दरारों से बढ़ी चिंता

मुख्यमंत्री ने बताया कि पहले दिन दो विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत हुई है. आने वाले दिनों में प्रदेश के अन्य विधानसभा क्षेत्रों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी इसी तरह सरकारी आवास पर बुलाकर संवाद किया जाएगा.

उनका कहना है कि इस पहल से संगठन और सरकार के बीच बेहतर तालमेल बनेगा और जमीनी स्तर की समस्याओं को समझने में मदद मिलेगी. साथ ही इससे विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को भी मजबूती मिलेगी.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button