खबर

‘मैं भारत फिर आऊंगी’.. मनचले को पकड़ने के लिए इजरायल की यूट्यूबर ने राजस्थान पुलिस को कहा Thank You | Israeli female tourist eveteasing case four arrested Ajmer viral video in Rajasthan



अजमेर:

सोशल मीडिया पर इजरायली महिला पर्यटक के साथ अभद्रता का एक पुराना वीडियो वायरल होने के बाद अजमेर पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, वायरल वीडियो करीब तीन साल पुराना है और किशनगढ़ के डंपिंग यार्ड का है.बताया गया कि करीब तीन साल पहले इजरायल की महिला पर्यटक किशनगढ़ के प्रसिद्ध डंपिंग यार्ड में घूमने पहुंची थी. इसी दौरान वहां मौजूद कुछ युवकों ने महिला के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और अश्लील टिप्पणियां कीं. घटना का वीडियो भी बनाया गया था. अजमेर पुलिस की त्वरित कार्रवाई के बाद संबंधित पर्यटक गालिया कोवो ने राजस्थान पुलिस और अजमेर पुलिस का आभार व्यक्त किया है.

हाल ही में यह वीडियो अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हुआ. वीडियो सामने आने के बाद अजमेर पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और आरोपियों की पहचान के लिए जांच शुरू की. पुलिस ने किसी औपचारिक शिकायत का इंतजार किए बिना कार्रवाई शुरू की.

तकनीकी मदद से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

पुलिस महानिरीक्षक डॉ. रवि और पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देशन में थानाधिकारी अनिल शर्मा के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई. टीम ने तकनीकी संसाधनों और खुफिया सूचनाओं की मदद से वीडियो में शामिल लोगों की पहचान की.पुलिस ने मामले में मोहम्मद फुरखान, मोहम्मद अनीस, फरहान और अफसर अली को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वीडियो करीब तीन साल पुराना है और उस समय वे किशनगढ़ डंपिंग यार्ड में गए थे.

पुराने वीडियो को हाल में किया गया वायरल

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि घटना पुरानी है, लेकिन इसका वीडियो हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर दोबारा वायरल किया गया. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इसकी जांच शुरू की और आरोपियों तक पहुंची.अजमेर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ BNSS की धारा 170 के तहत कार्रवाई की है. पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है. एसपी हर्षवर्धन अगरवाला ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया और तकनीकी जांच के आधार पर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

वायरल वीडियो मामले में कार्रवाई के बाद इजरायली पर्यटक ने राजस्थान पुलिस का जताया आभार

सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक पुराने वीडियो में इजरायली महिला पर्यटक के साथ आपत्तिजनक एवं अश्लील टिप्पणियां किए जाने के मामले में अजमेर पुलिस की त्वरित कार्रवाई के बाद संबंधित पर्यटक गालिया कोवो ने राजस्थान पुलिस और अजमेर पुलिस का आभार व्यक्त किया है. उन्होंने विशेष रूप से अजमेर पुलिस अधीक्षक श्री हर्षवर्धन अग्रवाला तथा गांधी नगर थाना पुलिस टीम को कार्रवाई के लिए धन्यवाद दिया है.

भारत के प्रति जताया अपना प्यार

इजरायली पर्यटक ने अपने संदेश में भारत के प्रति अपने लगाव को भी व्यक्त किया. उन्होंने बताया कि वह अकेले करीब छह महीने तक भारत की यात्रा कर चुकी हैं और आज भी भारत से बेहद प्यार करती हैं. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वीडियो में दिखाई देने वाले चार लोग पूरे भारतीय समाज का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं. गालिया कोवो ने कहा कि पिछले दिनों उन्हें भारतीयों की ओर से जो प्यार और समर्थन मिला, उसके लिए वह आभारी हैं. उन्होंने भारत के लोगों के प्रति धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि वह भविष्य में एक बार फिर भारत की यात्रा करना चाहेंगी.






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button