मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में अब बस का सफर हुआ महंगा, जानें कितना बढ़ा किराया?


मध्य प्रदेश में बस से सफर करने वाले यात्रियों को अब पहले से ज्यादा किराया देना होगा. राज्य सरकार ने बस किराए में बढ़ोतरी कर दी है और नई दरों का प्रकाशन राजपत्र में भी कर दिया गया है. नई व्यवस्था के तहत सिटी बसों को छोड़कर अन्य बसों का आधार किराया अब 2 रुपये प्रति किलोमीटर होगा. इससे पहले यह किराया 1.25 रुपये प्रति किलोमीटर था. यानी प्रति किलोमीटर 75 पैसे की बढ़ोतरी की गई है. इसके अलावा बस का न्यूनतम किराया 10 रुपये तय किया गया है.

बस ऑपरेटरों की मांग पर लिया गया फैसला

दरअसल, प्रदेश के बस ऑपरेटर लंबे समय से किराया बढ़ाने की मांग कर रहे थे. उनका कहना था कि डीजल, मेंटेनेंस और अन्य खर्च लगातार बढ़ रहे हैं, जबकि किराया पुराने हिसाब से ही लिया जा रहा है. ऑपरेटरों ने मांग पूरी नहीं होने पर हड़ताल पर जाने की चेतावनी भी दी थी. इसके बाद सरकार ने नई किराया दरों को मंजूरी दे दी.

54 हजार की नौकरी, 2.13 करोड़ की संपत्ति! EOW का बड़ा खुलासा

परिवहन विभाग की ओर से जारी राजपत्र के अनुसार, अलग-अलग श्रेणी की बसों के लिए अतिरिक्त किराए की सीमा भी तय की गई है. सुपर लग्जरी कोच बसें साधारण बस के किराए से 75 फीसदी अधिक किराया ले सकेंगी.

वहीं डीलक्स बसों में 50 फीसदी, स्लीपर बसों में 40 फीसदी और नॉन एसी डीलक्स बसों में 25 फीसदी अतिरिक्त किराया लिया जा सकेगा.

रात्रिकालीन सेवा के लिए भी तय हुए नियम

बस की नई व्यवस्था के तहत सामान्य श्रेणी की रात्रिकालीन बस सेवा में 10 फीसदी अतिरिक्त शुल्क लिया जा सकेगा. हालांकि, डीलक्स, स्लीपर और लग्जरी बसों पर अलग से रात्रि शुल्क नहीं लगाया जाएगा.

मध्य प्रदेश की सरकार का कहना है कि नई दरों से परिवहन व्यवस्था को संतुलित रखने में मदद मिलेगी, जबकि बस ऑपरेटरों को भी बढ़ती लागत से राहत मिलेगी. वहीं, यात्रियों के लिए अब बस यात्रा पहले के मुकाबले कुछ महंगी जरूर हो जाएगी.

दतिया उपचुनाव के बाद MP कांग्रेस की सभी इकाई भंग, होगा बड़ा बदलाव



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button