मध्य प्रदेश

बैठकों से दूरी बनाने पर हिमाचल कांग्रेस ने 2 उपाध्यक्षों को पद से हटाया


हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (HPCC) के अध्यक्ष विनय कुमार ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रजनीश किमटा एवं मोहिंदर चौहान को तत्काल प्रभाव से उनके पदों से पदमुक्त कर दिया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि दोनों पदाधिकारियों की पार्टी की महत्वपूर्ण बैठकों, संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं अन्य आधिकारिक गतिविधियों में लंबे समय से लगातार अनुपस्थिति को गंभीरता से लिया गया है.

संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रहे पदाधिकारियों से यह अपेक्षा की जाती है कि वो पार्टी की बैठकों, कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें तथा अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें.

हिमाचल प्रदेश: मंडी में पोते के बाल काटने पर भड़के दादा, बहू के खिलाफ FIR दर्ज

क्यों पद से हटाया गया?

उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा समय-समय पर आयोजित बैठकों एवं विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रमों में उनकी लगातार अनुपस्थिति के विषय को पार्टी ने गंभीरता से लिया. इस मामले पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अनुशासन समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया गया. अनुशासन समिति की सिफारिश तथा हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल की स्वीकृति के उपरांत दोनों पदाधिकारियों को उनके उपाध्यक्ष पद से तत्काल प्रभाव से पदमुक्त करने का निर्णय लिया गया है.

विनय कुमार ने कहा- लापारवाही नजरअंदाज नहीं की जायेगी

विनय कुमार ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी संगठन को सक्रिय, जवाबदेह एवं मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है. पार्टी में पद केवल सम्मान का विषय नहीं, बल्कि एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक जिम्मेदारी भी है. प्रत्येक पदाधिकारी से अपेक्षा की जाती है कि वह पार्टी की बैठकों, कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक गतिविधियों में नियमित रूप से अपनी उपस्थिति एवं सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करे.

उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठनात्मक जिम्मेदारियों के निर्वहन में किसी भी प्रकार की लापरवाही को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. पार्टी में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के लिए संगठनात्मक अनुशासन और अपने दायित्वों के प्रति जवाबदेही समान रूप से लागू होती है.

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button