खबर

महिलाओं को 40000 सालाना, बेरोजगारों को 5000 महीना … सपा का घोषणा पत्र जारी करते हुए बोले अखिलेश यादव | UP elections 2027 samajwadi party manifesto akhilesh Yadav press conference ghoshna patra all updates



अगले साल होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. सपा यूपी विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र भी जारी कर रही है. पार्टी अपने चुनावी घोषणापत्र के जरिये पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समीकरण को और मजबूत करने की तैयारी में है. सपा ने बुजुर्ग महिलाओं को 40 हजार रुपये सालाना पेंशन देने का ऐलान किया. इसके साथ ही बेरोजगार युवाओं को 5 हजार रुपये महीने भत्ता देने की भी घोषणा की.

सपा ने अपने चुनावी अभियान को ‘सत्ताइस का संकल्प : पीडीए का प्रण-पत्र’ नाम दिया है. इसकी थीम ‘हर हाथ को काम, हर किसान को दाम, महिलाओं को सम्मान और कानून का मान’ रखी गई है. पार्टी राज्यस्तरीय घोषणापत्र के साथ प्रत्येक जिले के लिए अलग मैनिफेस्टो भी तैयार कर रही है. इसमें स्थानीय जरूरतों, बुनियादी सुविधाओं और क्षेत्रीय समस्याओं को प्रमुखता दी जाएगी.

सपा के घोषणा पत्र में क्या-क्या?

  • निशुल्क स्वास्थ्य, एंबुलेंस, फ्री शिक्षा 
  • बंद किए प्राथमिक विद्यालयों को फिर से शुरू किया जाएगा
  • युवाओं के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का समान अवसर सबको प्रदान किया जाएगा. पीडीए समाज के छात्रों के लिए विशेष राज्य शिक्षा नीति लाई जाएगी.
    सभी विभागों में भर्ती की जाएगी. ऐसी नीतियां बनाएंगे कि पेपर लीक जैसी चीजें ना हों
  • जिन भर्तियों के लिए एक परीक्षा होती है उन्हें तीन महीने में पूरा किया जाएगा. जिनमें दो परीक्षाएं होती हैं, उन्हें 6 महीने में पूरा किया जाएगा.
    हम जब तक ग्रेजुएट को रोजगार नहीं दिला पाएंगे तब तक उनको 5000 रुपये महीने भत्ता देंगे.
  • 5 साल में 25 लाख युवाओं को रोजगार देंगे.
  • महिलाओं को 40 हजार रुपये सालाना पेंशन दी जाएगी.
  • युवाओं के लिए फिर से लैपटॉप योजना लागू की जाएगी 
  • शिक्षामित्रों का वेतन बढ़ाया जाएगा और परमानेंट किया जाएगा
  • पुरानी पेंशन लागू किया जाएगा
  • कानून व्यवस्था और मजबूत बनाने के लिए एआई आधारित तकनीक का इस्तेमाल
  • महिला सुरक्षा को और मजबूत किया जाएगा
  • फास्ट ट्रैक अदालतों के जरिए त्वरित न्याय दिलाने के लिए प्रयास किए जाएंगे
  • नए गांव बसाए जाएंगे. इसमें स्ट्रीट लाइट, बिजली, पक्की सड़कें, वाई-फाई जैसी सुविधाएं होंगी.
  • यशभारती सम्मान को अधिक राशि के साथ फिर शुरू किया जाएगा.
  • हमारी सरकार जातिगत जनगणना कराएगी.
  • लॉ एंड ऑर्डर मजबूत करने के लिए जीरो टॉलरेंट पॉलिसी लागू की जाएगी.
  • प्रदेश में समाजवादी कैंटीन शुरू होंगी, जिसमें गरीबों को 5 रुपये में खाना मिलेगा.
  • किसानों का लोन माफ किया जाएगा.
  • गन्ना किसानों का भुगतान 24 घंटे में किया जाएगा.
  • गांवों को इंटररनेट से जोड़ा जाएगा.
  • राज्य स्वास्थ्य नीति 2027 लाई जाएगी, सभी नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण इलाज मिलेगा.
  • यूपी में 5 सुपर स्पेशलिटी अस्पताल बनाने का काम किया जाएगा.
  • पुलिस का डायल-100 को फिर से मजबूत किया जाएगा.
  • प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी कोई भी अपराधी बच नहीं पाएगा.
  • महिलाओं के खिलाफ संगठित अपराध और हेट स्पीच के खिलाफ भी जीरो टॉलरेंस पॉलिसी लागू की जाएगी.
  • प्रदेश में किसी भी माफिया या गुंडों को पनपने नहीं दिया जाएगा, त्वरित कार्रवाई की जाएगी.
  •  

‘हमने वो भी किया जो हमारे घोषणा पत्र में नहीं था’

घोषणा पत्र जारी करते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, ‘जिस समय नेताजी (मुलायम सिंह) मुख्यमंत्री थे, तब लखनऊ को बसाने का काम किया गया. ये वो जगह है जहां सबसे ज्यादा निवेश आया है. हमारे घोषणा पत्र में ये शामिल नहीं था कि मेदांता सिटी या मेदांता अस्पताल बनेगा, लेकिन फिर भी लखनऊ का सबसे अच्छा अस्पताल हमने बनाया. जो वर्ल्ड क्लास स्टेडियम तैयार हुआ है, वो देश का सबसे बेहतरीन स्टेडियम समाजवादी सरकार ने तैयार किया था.’

आमतौर पर सरकारें शहर और मॉल नहीं बनातीं, लेकिन समाजवादी सरकार ने देश का सबसे बड़ा मॉल बनाकर तैयार किया. आज एआई और डिजिटल प्लेटफॉर्म की बात करते हैं, हमारी सरकार ने लखनऊ में एचसीएल को लेकर आने का काम किया. हमने रोजगार के लिए लखनऊ में आईटी सिटी बनाने का काम किया.

लुलू मॉल, रिवर फ्रंट घोषणा पत्र का नहीं था, लेकिन हमने बनाने का काम किया. हम शहरों का अलग से उनकी जरूरतों के हिसाब से घोषणा पत्र लेकर आएंगे. इसके अलावा आधी आबादी के लिए भी अलग से घोषणा पत्र लेकर आएंगे.

संविधान दिवस पर क्या बोले अखिलेश?

अखिलेश यादव ने कहा, “आज संविधान दिवस है. हमारा देश संविधान से चलेगा, मनविधान से नहीं चलेगा.” उन्होंने संविधान में किसी भी कथित गलत संशोधन की आशंका को लेकर चेतावनी देते हुए कहा कि पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समाज इसके खिलाफ एकजुट है. उन्होंने कहा, “हम चेतावनी देते हैं कि संविधान में किसी तरह के गलत संशोधन की मंशा के खिलाफ हम पीडीए एक साथ खड़े हैं.”

सपा प्रमुख ने दावा किया कि पीडीए का दायरा लगातार बढ़ रहा है और समाज के विभिन्न वर्ग इससे जुड़ रहे हैं. उन्होंने कहा, “लगातार पीडीए परिवार बढ़ता जा रहा है. अब तक पीडीए ने दूसरों की सरकार बनाई है, अब पीडीए अपनी सरकार बनाने जा रही है. हमें सबको साथ लाना है. जो पीड़ित है, वो पीडीए है. इसलिए हमें शोषणकारियों के खिलाफ लड़ना है.”




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button