मध्य प्रदेश

रतलाम: बेटी ने प्रेमी से किया विवाह तो पिता ने कर दिया अंतिम संस्कार, 200 लोगों को बुलाया


आमतौर पर जिस तरह घर की बेटी मर जाती है ठीक उसी तरह हिंदू रीति रिवाज के मुताबिक बेटी को आज से मरा हुआ मानकर की उसकी आत्मा की शांति के लिए समाज के सैंकड़ो लोगों के बीच पंडित जी की मौजूदगी में हिंदू रीति रिवाज के मुताबिक बेटी की आयोजन रखकर बेटी की गोरनी का कार्यक्रम संपन्न किया गया.

दरअसल, तीन दिसंबर को दिन में बेटी मोना प्रजापत की होने वाली थी शादी घर में शादी की लाइट और शहनाई बजने ही वाली थी के बेटी ने अपने प्रेमी के साथ भाग कर लव मैरिज कर ली जिससे नाराज पिता ने जिंदा बेटी की गौरनी का बड़ा आयोजन रखा जिसमें परिवार सहित समाज के और आसपास के लगभग 200 से ढाई सौ लोग मौजद रहे हैं.

रिश्तों से किया बेदखल

इतना ही नहीं पिता ने पहले बाकायदा एक स्टांप के माध्यम से एग्रीमेंट कर के बेटी मोना प्रजापत और उसके प्रेमी पति दीपक धाकड़ को हमेशा के लिए स्टॉप पर इस लेख के माध्यम से सभी रिश्तों से बेदखल किया है.

‘समाज को संदेश देने के लिए किया ऐसा’

मोना के पिता का कहना है कि समाज को इस आयोजन से यह संदेश देना है कि बच्चों का अपने माता-पिता की खुशियों का और अपने माता-पिता के आदर्शों का पालन करना चाहिए नहीं तो ऐसी औलाद से औलाद नहीं होना ही अच्छा होता है इसीलिए आज से हम अपनी बेटी को मरा हुआ मानते हैं और मौत के बाद जो आयोजन होता है. उस आयोजन को आज हमने यहां कर के अपनी बेटी को हमेशा के लिए मरा हुआ मान लिया है.

भाई ने भी जताई नाराजगी

भाई ने भी बाप के साथ साथ नाराजगी बताते हुए बहन के खिलाफ गोरनी पूजा संपन्न कराई बाकायदा हिंदू रीति रिवाज के मुताबिक समाज के और आसपास के लोगों ने भी इस आयोजन में हिस्सा लिया.

वहीं गौरनी की पूजा करने वाले पंडित का कहना है कि जिंदा इंसान के लिए यह गोरनी नहीं होती हैं पर ऐसी औलादे को आने वाले युवाओं को और आने वाली पीढ़ी को वर्तमान के युवाओं को इस तरह का समाज की ओर से संदेश है कि वह जो आजकल अपने माता-पिता का ख्याल नहीं रखते हुए ऐसे कदम उठा रहे हैं यह कदम बहुत ही गलत है.

ये भी पढ़ें: बाबा रामदेव ने धीरेंद्र शास्त्री को बताया था पाखंडी! अब बागेश्वर बाबा का आया बयान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button