
हिमाचल प्रदेश में हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) के चालक-परिचालक कर्मचारियों की आज 25 जून से शुरू होने हड़ताल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है, चालक-परिचालक यूनियन ने हड़ताल वापस लेने का फैसला किया है. इस फैसले के के बाद सरकार और सरकारी बसों में सफर करने वाले आम मुसाफिरों को बड़ी राहत मिली है.
आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) के चालक-परिचालक कर्मचारियों और परिवहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS) के बीच हुई वार्ता सफल रही है. वार्ता में कई महत्वपूर्ण मांगों पर सहमति बनने के बाद चालक-परिचालक यूनियन ने प्रस्तावित हड़ताल वापस लेने का फैसला लिया है.
HRTC में 1500 की दिहाड़ी पर अस्थायी चालकों की भर्ती, 677 पदों के लिए मंगाए आवेदन
परिवहन विभाग ने मानी यूनियन की मांगें
हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के चालक-परिचालक कर्मचारियों और परिवहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के बीच हुई बैठक के दौरान चालक-परिचालकों के तबादलों को रद्द करने तथा 12 माह के नाइट ओवरटाइम के भुगतान को लेकर सहमति बनी. इसके अलावा कर्मचारियों से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी सकारात्मक चर्चा हुई, जिसके बाद यूनियन ने हड़ताल पर न जाने का निर्णय लिया.
बस यूनियन ने स्थगित की हड़ताल
यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार और प्रशासन की ओर से मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाया गया है, इसलिए यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हड़ताल स्थगित की जा रही है. हड़ताल टलने से प्रदेशभर के लाखों यात्रियों ने राहत की सांस ली है. अब बुधवार से HRTC की बस सेवाएं सामान्य रूप से संचालित होंगी और यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा.
सरकार के साथ मुसाफिरों ने ली राहत की सांस
HRTC चालक-परिचालक यूनियन और सरकार के बीच टकराव फिलहाल खत्म हो गया है. ACS ट्रांसपोर्ट के साथ हुई सफल वार्ता के बाद यूनियन ने हड़ताल पर न जाने का फैसला लिया है. तबादलों को रद्द करने और नाइट ओवरटाइम भुगतान समेत प्रमुख मांगों पर सहमति बनने के बाद अब प्रदेशभर में HRTC बसें सामान्य रूप से चलेंगी. इससे लाखों यात्रियों को बड़ी राहत मिली है.
किन्नौर में बादल फटने से अचानक आई बाढ़, काचरंग नाले में उफान से रास्ते और पेयजल लाइनें तबाह