मनोरंजन

कहां देख पाएंगे ‘रामायण’ की ‘सीता’ दीपिका चिखलिया की नई फिल्म? अक्षय की ‘वेलकम टू द जंगल’ से होगी टक्कर


Dipika Chikhlia New Film: छोटे पर्दे पर अपनी खास और अमिट पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया ने कई फिल्मों में भी काम किया है. उन्हें सबसे पहले पहचान रामानंद सागर के ऐतिहासिक धारावाहिक ‘रामायण’ में माता सीता के किरदार से मिली थी. इस शो ने उन्हें देशभर में पॉपुलर कर दिया था. जल्द ही वो बड़े पर्दे पर नजर आएंगी. इस दौरान उनकी फिल्म की टक्कर अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ से होगी.

दीपिका चिखलिया की नई फिल्म

दीपिका चिखलिया की नई फिल्म का नाम है ‘तेरा मेरा नाता’. ये फिल्म दर्शकों को इमोशन और एंटरटेनमेंट दोनों देने का दावा करती है. ये एक रोमांटक कहानी है जो गौरव और मिशा के इर्द-गिर्द घूमती है. इसमें दीपिका चिखलिया के साथ सूरज कुमार, अंबिका वाणी, पंकज बेरी, मेघना पांचाल और प्रज्ञा मिश्रा भी अहम किरदारों में हैं.

ये भी पढ़ें: ‘वेलकम टू द जंगल’ ने रिलीज से पहले काटा बवाल, एडवांस बुकिंग में छाप डाले करोड़ो

अक्षय कुमार की फिल्म से होगी टक्कर

गौरतलब है कि दीपिका चिखलिया की इस नई रोमांटिक फिल्म का प्रीमियर 79वें कान फ‍िल्म फेस्टिवल में हुआ था. वहीं अब ये फिल्म सिनेमाघरों में आ रही है. तेरा मेरा नाता 26 जून को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी. हालांकि दीपिका की फिल्म के लिए सिनेमाघरों में टिके रहना बेहद मुश्किल होगा, क्योंकि उनकी फिल्म की टक्कर ‘खिलाड़ी कुमार’ यानी अक्षय कुमार की एक्शन कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ से होगी. ये फिल्म भी 26 जून को ही रिलीज हो रही है.

इन फिल्मों से भी है ‘तेरा मेरा नाता’ को खतरा!

वेलकम टू द जंगल एक मल्टीस्टारर फिल्म है और इसे लेकर तगड़ा बज भी बना हुआ है. ये फिल्म यकीनन तेरा मेरा नाता के लिए बड़ा खतरा साबित होगी. इसके अलावा तेरा मेरा नाता का क्लैश ‘सुपर गर्ल’, ‘द इनवाइट’, ‘जैकऐस: बेस्ट एंड लास्ट’ जैसी फिल्मों से भी होगा. ये फिल्में भी 26 जून को ही रिलीज हो रही हैं.

कहां देख पाएंगे 'रामायण' की 'सीता' दीपिका चिखलिया की नई फिल्म? अक्षय की 'वेलकम टू द जंगल' से होगी टक्कर

ये भी पढ़ें: ‘मा इंति बंगारम’ ने 6 दिन में कर डाली बजट से ज्यादा कमाई, बना दिया ये सॉलिड रिकॉर्ड, जानें- कलेक्शन

दीपिका चिखलिया ने इन फिल्मों में भी किया काम

61 साल की दीपिका ने रामायण के अलावा धरतीपुत्र, लव कुश, द स्वॉर्ड ऑफ टीपू सुल्तान जैसे सीरिल्स में भी काम किया है. वहीं वो गालिब, खुदाई, सुन मेरी लैला, चीख और घर का चिराग सहित कई फिल्मों का भी हिस्सा रही हैं.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button