मध्य प्रदेश

बाल सुधार गृह में नाबालिगों से हफ्ता वसूली, मोबाइल, गांजा भी बरामद


मध्य प्रदेश के जबलपुर के गोकलपुर बाल सुधार गृह से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां सुधार के लिए रखे गए नाबालिगों का एक समूह खुद अपराध की दुनिया में लिप्त हो गया है. हाल ही में जमानत पर बाहर आए एक 17 वर्षीय किशोर ने अपने पिता को आपबीती सुनाते हुए बताया कि वहां मौजूद लड़कों का एक गिरोह अन्य बच्चों को धमकाकर हर हफ्ते ‘हफ्ता’ (1 हजार रुपये) वसूलता है. रुपये न देने पर उसे न केवल बेरहमी से पीटा गया, बल्कि उसके हाथों पर ब्लेड से कट के निशान तक बना दिए गए.

बाल सुधार गृह में मोबाइल फोन, गांजा जैसे समान बरामद

इस सनसनीखेज खुलासे के बाद जब अधिकारियों ने बाल सुधार गृह की सघन तलाशी ली, तो वहां का मंजर देखकर सब दंग रह गए. वहां से न केवल मोबाइल फोन, बल्कि गांजा और गुटखा जैसे प्रतिबंधित सामान भी बरामद हुए. सुधार गृह प्रबंधन ने एक बच्चे के हाथों पर जख्म होने की पुष्टि तो की है, लेकिन उनका दावा है कि ये घाव किसी ब्लेड से नहीं, बल्कि पढ़ाई के लिए दिए गए शार्पनर की ब्लेड से हुए हैं.

उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस

घटना ने खड़े किए सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी पर सवाल

इस घटना ने बाल सुधार गृह की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. सवाल यह है कि जिस स्थान का मकसद बच्चों को सुधारना है, वहां नशीले पदार्थ और घातक चीजें कैसे पहुंचीं? फिलहाल, परिजनों ने इसकी शिकायत रांझी थाने में की है. जहां एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया की परिवार की शिकायत के आधार पर बाल न्यायालय के निर्देशों का इंतजार कर रही है, ताकि इस पूरे नेटवर्क की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जा सके.

50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button