खबर

‘दीदी तेरा देवर दीवाना’ पर बना भोजपुरी गाना, नीलकमल ने गाया ‘पगली देखावे अगरबती’ तो मिले 396 मिलियन व्यूज | Pagli Dekhave Agarbatti Neelkamal Singh Bhojpuri Song desi version of Hum Aapke Hain Koun Didi Tera Devar Deewana



नई दिल्ली:

हम आपके हैं कौन फिल्म 1994 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म की कहानी, माधुरी दीक्षित-सलमान खान की केमेस्ट्री और गानों ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर तारीफें लूटी थीं. फिर इसका गाना ‘दीदी तेरा देवर दीवाना’ तो आज भी शादी-ब्याहों की जान है. लेकिन आप जानते हैं कि एक भोजपुरी गाना बॉलीवुड के इसी सुपरहिट सॉन्ग पर बेस्ड है. बेशक गाने के बोल अलग हैं और फील भी अलग है. लेकिन धुन पूरी तरह से मैच करती है. हम बात कर रहे हैं भोजपुरी के सुपरहिट सिंगर नीलकमल सिंह के गाने ‘पगली देखावे अगरबती’ की. इसकी धुन एकदम से ‘दीदी तेरा देवर दीवाना’ से मिलती है. खास बात यह है कि इस गाने को यूट्यूब वीडियो के ब्रीफ में पूरी तरह से क्रेडिट दिया गया है. तीन साल पहले रिलीज हुआ ये गाना 396 मिलियन (39.60 करोड़) व्यूज हासिल कर चुका है.

‘पगली देखावे अगरबती’ यूट्यूब पर 396 मिलियन पार

भोजपुरी के सुपरहिट सिंगर नीलकमल सिंह का ये गाना यूट्यूब पर जल्दी ही 400 मिलियन का आंकड़ा पार कर जाएगा. इस गाने को नीलकमल ने गाया है जबकि इस गाने में उनके साथ रक्षा गुप्ता नजर आ रही हैं. ये गाना 28 सितंबर 2023 को रिलीज हुआ था. इस गाने के बोल आशुतोष तिवारी ने लिखा है जबकि म्यूजिक शुभम राज का है. इस गाने के डायरेक्टर और कोरियोग्राफर लक्की विश्वकर्मा हैं. इस गाने के लिरिक्स पर एक नजर डालें…

मान लेले बिया हमके पति, पगली देखावे अगरबती…
बनल चाह तिया श्रीमती, पगली देखावे अगरबती
रह तिया जागल, भइल बिया पागल, उ मानेले हमरा के देवता हो
कइल चाहे शादी,बाजा बाजवा दी, छपा लेले बिया उ नेवता हो
पूजा करे लेके धूप बती, पगली देखावे अगरबती
बनल चाह तिया श्रीमती, पगली देखावे अगरबती…

हम आपके हैं कौन को मिला क्रेडिट

ऐसा बहुत कम होता है कि ओरिजिनल गाने को भी क्रेडिट दिया जाए लेकिन नीलकमल सिंह के गाने के साथ ऐसा ही किया गया है. यूट्यूब पर बताया गया है कि ये हम आपके हैं कौन फिल्म के गाने से प्रेरित है. इसके सिंगर लता मंगेशकर और एसपी. बालासुब्रमण्यम हैं. इसके बोल देव कोहली के हैं जबकि म्यूजिक डायरेक्टर रामलक्ष्मण हैं.

‘पगली देखावे अगरबती’ पर कमेंट्स

नीलकमल सिंह के एक गाने पर कमेंट आया है कि कभी सोचा नहीं था कि भोजपुरी गाना करके सुनूंगा. वहीं एक कमेंट और आया है कि जातिवाद की गंदगी से दूर नीलकमल सिंह के गाने एकदम अलग वाइब देते हैं. इस कारण उनके गाने बड़े-बड़े प्लेटफार्म पर रिलीज होकर धूम मचाते हैं. वैसे भी नीलकमल सिंह गाने अपने मजेदार बोल के लिए पहचाने जाते हैं और अश्लीलता से कोसों दूर होते हैं.




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button