

बारिश के मौसम में सड़क पर भरे पानी के नीचे क्या छिपा है, इसका अंदाजा लगाना कई बार जान पर भारी पड़ सकता है. गुजरात के जूनागढ़ से सामने आए एक वायरल वीडियो ने लोगों को झकझोर दिया है. वीडियो में एक दंपति बारिश से भरी सड़क पर बाइक से जा रहा था, तभी पानी से भरे एक बड़े गड्ढे ने उनकी पूरी जिंदगी पलभर में उलट दी. यह घटना अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.
पानी से भरे गड्ढे ने पलट दी बाइक
वीडियो में देखा जा सकता है कि बाइक जैसे ही आगे बढ़ती है, उसका अगला पहिया सड़क पर बने गहरे गड्ढे में फंस जाता है. अचानक संतुलन बिगड़ने से बाइक पलट जाती है और पति-पत्नी सड़क पर जोर से गिर पड़ते हैं. बताया जा रहा है कि दोनों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था.
हादसे में गंभीर रूप से घायल हुआ शख्स
जानकारी के अनुसार, हादसे के बाद बाइक चला रहा शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं, महिला घबराकर उसे उठाने की कोशिश करती है. उसके चेहरे पर डर और चिंता साफ नजर आ रही है.
Gujarat, Junagadh 🚨⚠️
Always wear Full Face Helmets + keep an eye on the road…potholes won’t be visible during rain…@DriveSmart_IN @dabir @InfraEye pic.twitter.com/V4ypeVlIuy
— Dave (Road Safety: City & Highways) (@motordave2) July 2, 2026
दंपति की मदद के लिए आगे आए लोग
कुछ ही देर में आसपास मौजूद लोग दंपति की मदद के लिए पहुंच जाते हैं. हालांकि सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि एक पुलिस पीसीआर वाहन घटनास्थल से गुजरा, लेकिन वह रुके बिना आगे निकल गया. इस दावे के बाद लोगों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं.
सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा
वीडियो वायरल होने के बाद कई यूजर्स ने खराब सड़कों और बारिश में बने गड्ढों को लेकर नाराजगी जताई. कुछ लोगों ने प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया, जबकि कई यूजर्स ने हेलमेट न पहनने को भी बड़ी लापरवाही बताया. एक यूजर ने लिखा,’Was that a police jeep that just passed by and did nothing?’. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा,’ @112 आप लोग ऐसी घटनाओं को नजरअंदाज क्यों करते हैं?’.
(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)
यह भी पढ़ें: ब्लिंकइट राइडर को मिली 500 रुपये की टिप, दिल छू लेने वाला वीडियो किया शेयर
यह भी पढ़ें: ‘घोड़ा गाड़ी तो देखी थी, आज कुत्ता गाड़ी भी देख ली…’ बच्चे का देसी जुगाड़ देख लोग बोले- ‘ये तो बचपन का सपना था’





