मध्य प्रदेश

बारिश के बीच मंडी-कुल्लू हाईवे पर लैंडस्लाइड, सड़कों पर लगा जाम


बीती रात से हिमाचल में हो रही बारिश के कारण मंडी-कुल्लू नेशनल हाईवे और वैकल्पिक मार्ग यातायात के लिए बंद हो गए हैं. इसके साथ मंडी से जोगिंद्रनगर के लिए जाने वाला मार्ग भी उरला के पास लैंडस्लाइड के कारण बंद हो गया है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसास मंडी-कुल्लू नेशनल हाईवे पर झलोगी के पास पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण हाईवे को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है.

हालांकि एनएचएआई की मशीनरी मौके पर तैनात है लेकिन बारिश के बीच पहाड़ी से लगातार पत्थरों के गिरने का खतरा बना हुआ है. इस कारण अभी मलबे को हटाने का कार्य शुरू नहीं हो पाया है. बारिश रुकते हुए इसे हटाकर हाईवे को यातायात के लिए बहाल कर दिया जाएगा.

कटौला-कमांद होकर जाने वाला वैकल्पिक मार्ग भी बंद

वहीं, दूसरी तरफ कुल्लू के लिए वाया कटौला-कमांद होकर जाने वाला वैकल्पिक मार्ग भी कांढ़ी के पास लैंडस्लाइड होने के कारण बंद हो गया है. यहां पर भी लोक निर्माण विभाग की मशीनरी तैनात कर दी गई है और मलबा हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है. मलबा हटते हुए इस मार्ग को भी यातायात के लिए बहाल कर दिया जाएगा. इस कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई हैं.

‘सब देख रहे हैं कि राहुल गांधी…’, विपक्ष के वॉकआउट पर बोलीं कंगना रनौत

बीती रात से जिले में बारिश का दौर, IMD ने जारी किया आरेंज अलर्ट

वहीं, मंडी से जोगिंद्रनगर होते हुए पठानकोट के लिए जाने वाला नेशनल हाईवे भी बारिश के कारण हुए लैंडस्लाइड से उरला के पास बंद हो गया है. हालांकि यहां पर वाया डायना पार्क वैकल्पिक मार्ग की सुविधा मौजूद है. लेकिन बताया जा रहा है कि जल्द ही मलबा हटाकर हाईवे को यातायात के लिए बहाल कर दिया जाएगा. बता दें कि आज (11 अगस्त) बारिश का आरेंज अलर्ट जारी किया गया है. बीती रात से ही जिला भर में रूक-रूक कर बारिश का दौर जारी है. इस कारण सामान्य जनजीवन पर थोड़ा प्रभाव देखने को मिल रहा है.

Himachal: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 3 IPS समेत 54 HPPS अफसर बदले

Input By : परी शर्मा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button