खबर

पलभर में बदल जाता है मौसम, ये हैं भारत के 5 सबसे मुश्किल और खतरनाक ट्रैक | 5 Most Dangerous Treks In India



अगर आपको पहाड़ों की ऊंचाइयों में रोमांच तलाशना पसंद है तो ट्रैकिंग से बेहतर अनुभव शायद ही कोई दूसरा हो. बर्फ से ढके पहाड़, गहरी घाटियां, तेज हवाएं और कठिन रास्ते ट्रैकिंग को बेहद रोमांचक बना देते हैं. भारत में भी कुछ ऐसे ट्रैक भी मौजूद हैं, जिन्हें दुनिया के सबसे मुश्किल और खतरनाक ट्रैक में गिना जाता है. यहां मौसम पलभर में बदल सकता है और हर कदम पर सावधानी बरतना जरूरी होता है. हिमालय की गोद में बसे ये ट्रैक हर साल हजारों एडवेंचर प्रेमियों को आकर्षित करते हैं.

चादर ट्रैक: जमी हुई नदी पर चलता है सफर | Chadar Trek Ladakh

लद्दाख का चादर ट्रैक रोमांच और जोखिम का अनोखा संगम माना जाता है. यह ट्रैक जंस्कार नदी की जमी हुई बर्फ पर किया जाता है. सर्दियों में जब तापमान माइनस 25 से 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है, तब ट्रेकर्स इस सफर पर निकलते हैं. रास्ते में बर्फ टूटने का खतरा बना रहता है और मौसम अचानक खराब हो सकता है. बावजूद इसके, चारों तरफ फैले बर्फीले पहाड़ और सफेद चादर जैसी जमी नदी का नजारा ट्रेकर्स को यहां आने के लिए प्रेरित करता है.

कालिंदी खाल ट्रैक: अनुभवी ट्रेकर्स के लिए चुनौती | Kalindi Khal Trek Uttarakhand

उत्तराखंड का कालिंदी खाल ट्रैक भारत के सबसे कठिन ट्रैक में शामिल है. यह गंगोत्री और बद्रीनाथ को जोड़ता है तथा इसकी ऊंचाई करीब 19 हजार फीट तक पहुंचती है. ट्रेकर्स को यहां बड़े ग्लेशियर, पथरीले रास्ते और बर्फ से ढके खतरनाक इलाकों से होकर गुजरना पड़ता है. ऊंचाई बढ़ने के साथ ऑक्सीजन की कमी भी बड़ी चुनौती बन जाती है. यही वजह है कि इस ट्रैक पर केवल अनुभवी ट्रेकर्स को जाने की सलाह दी जाती है.

पिन पार्वती ट्रैक: हर मोड़ पर रोमांच | Pin Parvati Trek Himachal

हिमाचल प्रदेश का पिन पार्वती ट्रैक अपनी प्राकृतिक सुंदरता और कठिन रास्तों के लिए जाना जाता है. यह ट्रैक पार्वती घाटी को स्पीति घाटी से जोड़ता है. यहां कई जगहों पर रास्ते बेहद संकरे और फिसलन भरे होते हैं. ट्रेकर्स को ग्लेशियर पार करने के साथ-साथ तेज बहाव वाली नदियों को भी पार करना पड़ता है. हालांकि बर्फ से ढकी चोटियां, हरे-भरे मैदान और शांत झीलें इस सफर को यादगार बना देते हैं.

स्टोक कांगड़ी: हिम्मत की असली परीक्षा | Stok Kangri Trek Ladakh

लद्दाख का स्टोक कांगड़ी ट्रैक भी बेहद कठिन माना जाता है. करीब 20 हजार फीट की ऊंचाई तक पहुंचने वाला यह ट्रैक तेज बर्फीली हवाओं, खड़ी चढ़ाई और कम ऑक्सीजन के कारण काफी मुश्किल हो जाता है. मौसम में अचानक बदलाव यहां सबसे बड़ा खतरा माना जाता है. लेकिन जो ट्रेकर्स इस कठिन सफर को पूरा कर लेते हैं, उन्हें हिमालय की भव्य चोटियों और लद्दाख की अद्भुत वादियों का शानदार नजारा देखने को मिलता है.

ट्रैकिंग से पहले तैयारी है सबसे जरूरी | Tips For Trekking

इन ट्रैक पर जाने से पहले शारीरिक फिटनेस, उचित इक्विपमेंट्स और मौसम की जानकारी बेहद जरूरी है. सही तैयारी के बिना इन रास्तों पर जाना जोखिम भरा साबित हो सकता है. यही कारण है कि भारत के ये ट्रैक केवल रोमांच ही नहीं, बल्कि धैर्य, साहस और मानसिक मजबूती की भी असली परीक्षा माने जाते हैं.

इसे भी पढ़ें: पद्म भूषण मिलते ही इमोशनल हुईं सुरों की रानी Alka Yagnik, पोस्ट शेयर बताया किस बीमारी से जूझ रही…




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button