खबर

नोएडा के 12 स्कूलों को मिली बम की धमकी, बच्चों को घर भेज जा रहा है | Noida 12 schools received bomb threats police investing


नोएडा के 12 स्कूलों को मिली बम की धमकी, बच्चों को घर भेज जा रहा है

नोएडा के 12 स्कूलों को मिली है बम की धमकी (फाइल फोटो- एक्स हैंडल)

नोएडा:

नोएडा के 12 स्कूलों को एक बार फिर से धम की धमकी मिली है. सेक्टर 16 के एपीजे, स्टेप बाय स्टेप और डीपीएस स्कूल को ये धमकी भरे मेल मिले हैं. पुलिस स्कूलों में जांच कर रही है. इस बीच स्कूलों से बच्चों को घर भेजा जा रहा है. जैसे ही स्कूलों में बम की धमकी आई पुलिस के साथ-साथ बम निरोध दस्ता, डॉग स्क्वॉयड पहुंच गए. धमकी आए सभी स्कूलों में जांच की जा रही है. 

नोएडा के अतिरिक्त डेप्युटी पुलिस कमिश्नर अभय कुमार मिश्रा ने कहा कि सभी स्कूलों में सर्च ऑपरेशन चल रहा है. अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है. पुलिस ने एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि जैसे उन्हें बम की धमकी की जानकारी मिली हमने तुरंत कार्रवाई की. 

पुलिस ने बताया कि अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है. लगातार इस घटना पर नजर रखी जा रही है. पुलिस ने बताया कि पुलिस की साइबर टीम मेल की जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रही है. पुलिस ने बताया कि अभी स्थिति पूरी तरह से सामान्य है और कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण




पूरी स्टोरी पढ़ें







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button