खबर

अब दिल्ली के जंतर-मंतर पर नहीं हो पाएगा विरोध-प्रदर्शन, सरकार ने तय किए 3 नए स्थान | NO Protest on Jantar mantar delhi Modi government decided 3 places











जंतर मंतर पर अब नहीं होगा धरना प्रदर्शन, तीन जगह हुईं तय

नई दिल्ली:

दिल्ली के जंतर मंतर पर अब प्रदर्शन नहीं हो पाएगा. विरोध प्रदर्शन के लिए अब तीन नई जगह तय कर दी गई है. गृह मंत्रालय की समिति की सिफारिशों के आधार पर दिल्ली में धरना-प्रदर्शन के लिए नए स्थानों रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान, पूर्वी दिल्ली का सीबीडी मैदान तय किया गया है. जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल के रूप में दी गई अधिसूचना रद्द कर दी गई है. इन तीनों स्थानों पर धरना-प्रदर्शन आयोजित करने के लिए विस्तृत और संशोधित एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया) अलग से जारी की जाएगी. यह आदेश दिल्ली पुलिस के पूर्व स्थायी आदेश संख्या L&O/48/22, दिनांक 28 अप्रैल 2022 में आंशिक संशोधन के तहत जारी किया गया है.

Latest and Breaking News on NDTV

बताया जा रहा है इससे दिल्लीवालों को जाम से भी राहत मिलेगी, क्योंकि बीच दिल्ली में प्रदर्शन से आसपास के इलाकों को बंद कर दिया जाता है. ट्रैफिक एडवाइजरी के चलते लोगों को समस्या का सामना करना पड़ा है.  यहां आसपास बड़े अस्पताल और स्कूल भी हैं, जो बार-बार होने वाले प्रदर्शनों के चलते प्रभावित होते हैं.  बता दें कि कुछ दिन पहले सुप्रीम कोर्ट ने CJP के प्रदर्शन पर सुनवाई के दौरान केंद्र से किसी वैकल्पिक जगह का विचार करने को कहा था. सीजेआई ने जंतर-मंतर के आसपास सरकारी आवास,स्कूल और प्रदर्शनकारियों के लिए सुविधाओं की कमी का मुद्दा उठाया है. साथ ही ये भी कहा था कि नई जगह पर शौचालय, पानी और इलाज की व्यवस्था होनी चाहिए. पुलिस के अनुसार, इन तीनों स्थानों पर विरोध प्रदर्शन और धरने आयोजित करने के लिए विस्तृत एवं संशोधित मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) अलग से जारी की जाएगी.

रामलीला मैदान का इतिहास सौ साल से भी ज्यादा पुराना है. यहां दीनदयाल उपाध्याय से लेकर इंदिरा गांधी, जेपी नारायण और अन्ना हजारे तक के आंदोलन हुए है. ‘सिंहासन खाली करो कि जनता आती है’ का मशहूर नारा जेपी ने इसी रामलीला मैदान में दिया था.
 




पूरी स्टोरी पढ़ें







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button