खबर

महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक बातें करने वाला ‘मिट्ठू’, पहले ही दिन बिग बॉस 20 से बाहर! | Nakul Dhull aka Mithu Don Evicted from bigg boss 20 on day 1



नई दिल्ली:

बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार का लेटेस्ट एपिसोड मजाक मस्ती से भरा दिखा. जबकि अगले एपिसोड में होस्ट सलमान खान कंटेस्टेंट स्काउट ओपी और यंग डीएसए की क्लास लगाते हुए नजर आएंगे और कहेंगे कि वह काजी तौकीर को बुली कर रहे हैं. हालांकि लेटेस्ट एपिसोड की बात करें तो गेस्ट की एंट्री के साथ साथ घर में एक वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री मिली थी, जो थे एक्टर मनीष गोयल. हालांकि फैंस को सलमान खान ने तोहफा तब दिया जब उन्होंने दूसरे वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट की झलक दिखाई, जो कि नकुल धुल्ल बताए जा रहे हैं. इसी के साथ खबर है कि वह एक ही दिन में फाइट के कारण घर से आउट हो गए हैं, जिसने सभी को चौंका दिया है. आइए आपको बताते हैं बिग बॉस 20 के कथित दूसरे वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट नकुल धुल्ल के बारे में…

कौन हैं नकुल धुल

जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि मिट्ठू डॉन के नाम से मशहूर नकुल धुल एक सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर हैं, जिनका इन दिनों सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह रात के समय किसी लड़की का पीछा करते हुए डराने की बात करते हुए नजर आ रहे हैं. हालांकि बिग बॉस 20 का हिस्सा नकुल धुल बनेंगे या नहीं इसका मेकर्स ने कंफर्मेशन नहीं किया है. लेकिन दूसरे वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के प्रोमो ने उनकी एंट्री तय कर दी है.  

यह भी पढ़ें | वीकेंड का वार पर काजी तौकीर होंगे सलमान खान का निशाना, कनिका के मुद्दे पर कहा- आप गलत चले गए

पुराने वीडियो में महिलाओं के लिए कही ये बात

नकुल धुल का एक्स पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कहते हैं, “किसी दिन लड़की के पीछे चल के देखो 11 बजे. तुम्हें पता लगेगा डर क्या होता है.”  वहीं आगे वह दोस्तों से कहते हैं कि उन्हें बस लड़की के पीछे चलना है और अचानक दौड़ना है और उससे आगे निकल जाना है. इस दौरान वह गाली का इस्तेमाल करते हुए नजर आते हैं. इतना ही नहीं वह कहते हैं डरना है तो किसी ढंग के से डरो. लड़कियों से मत डरा करो भाई. इस पर उनके दोस्त हंसते हुए नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी ट्रोल हो रहा है. 

पहले ही दिन बिग बॉस 20 से बाहर होंगे नकुल धुल

इंटरनेट पर वायरल वीडियो में ट्रोल होने के बाद बिग बॉस 20 से जुड़ी खबर आ रही है कि नकुल धुल पहले ही दिन बिग बॉस के घर से आउट हो गए हैं. दरअसल, कहा गया है कि गुल्लू से किसी मुद्दे पर असहमति के बाद दोनों का गुस्सा बढ़ गया और बहस फिजिकल फाइट में बदल गई. वहीं नकुल कथित तौर पर शो से आउट हो गए. 

ये भी पढ़ें- जया बच्चन ने प्रोड्यूस किया था दूरदर्शन का ये पॉपुलर शो, बॉलीवुड के 9 जाने माने चेहरे आए थे नजर, अमीर परिवार की अनोखी कहानी ने खूब हंसाया




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button