खबर

दिनभर महकना है? नहाते समय इस्तेमाल करें ये 5 चीजें, लंबे समय तक बनी रहेगी खुशबू | 5 things to use while bathing for fresh smell nahate samay istemal kare ye 5 cheezen pura din rahegi khushboo



नहाने के बाद कुछ ही घंटों में अगर शरीर से पसीने की बदबू आने लगे या ताजगी गायब हो जाए, तो इसका मतलब है कि आपके बाथिंग रूटीन में कुछ बदलाव की जरूरत है. सही साबुन, बॉडी वॉश और कुछ प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल न सिर्फ शरीर की दुर्गंध को दूर रखने में मदद करता है, बल्कि त्वचा को भी लंबे समय तक फ्रेश, मुलायम और चमकदार बनाए रखता है. अगर, आप चाहते हैं कि नहाने के बाद शरीर में पूरे दिन ताजगी और खुशबू आती रहे, तो नहाते समय कुछ खास चीजों का इस्तेमाल मददगार साबित हो सकता है.

गुलाब जल

नहाने की बाल्टी में 2-3 चम्मच गुलाब जल मिलाने से शरीर में भीनी-भीनी खुशबू बनी रहती है. यह त्वचा को ठंडक और ताजगी भी देता है.

शावर जेल

लैवेंडर, सिट्रस या चंदन की खुशबू वाले शॉवर जैल का इस्तेमाल करना भी आपके लिए लाभकारी हो सकता है. नहाने के बाद शावर जेल की आपके शरीर से आने वाली खुशबू लंबे समय तक बनी रहेगी.

बॉडी स्क्रब

नहाते समय बॉडी स्क्रब का इस्तेमाल करना भी आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है. हफ्ते में दो बार बॉडी स्क्रब का इस्तेमाल करने से मृत त्वचा कोशिकाएं हट जाती हैं और सुगंधित लोशन त्वचा पर बेहतर तरीके से चिपकते हैं.

शावर में इस्तेमाल होने वाला बॉडी ऑयल

नहाने के बाद शरीर धोने से पहले बॉडी ऑयल लगाना त्वचा में नमी और खुशबू को लंबे समय तक बनाए रखने का एक शानदार तरीका है.

बॉडी लोशन

नहाने के तुरंत बाद अच्छा सा बॉडी लोशन का इस्तेमाल करना चाहिए. बॉडी लोशन के इस्तेमाल से आपकी त्वचा मुलायम होगी और उसकी खुशबू भी निखर जाएगी.

बॉडी मिस्ट

नहाने के बाद और कपड़े पहनने से पहले बॉडी मिस्ट का इस्तेमाल करने से पसीने के कारण होने वाली दुर्गंध को रोकने में मदद मिलेगी.

एसेंशियल ऑयल

अपने नहाने के पानी में लैवेंडर या पेपरमिंट एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदें मिलाने से आपका शरीर तरोताजा महसूस करेगा और उसमें से अच्छी खुशबू आएगी.

यह भी पढ़ें:- विदेश जाने के बाद मिली नई सीख, जिंदगी और रिश्तों को लेकर बदली सोच, महिला ने शेयर किया एक्सपीरिएंस

यह भी पढ़ें:- Monsoon Hacks: बारिश में कपड़ों से आने लगी अजीब सी बदबू? बाल्टी में डाल दें ये 5 रुपये की चीज, खुशबू से महक उठेंगे कपड़े





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button