मध्य प्रदेश

दतिया उपचुनाव: एक थाली में खाते नजर आए नरोत्तम मिश्रा-आशुतोष तिवारी, एकजुटता का संदेश


दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 के बीच बीजेपी की अंदरूनी खींचतान पर विराम लगाने की कोशिशों के बीच एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा और बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी एक साथ बैठकर एक ही थाली में भोजन करते हुए दिखाई दे रहे हैं. राजनीतिक गलियारों में इस वीडियो को बीजेपी की एकजुटता का संदेश देने वाली तस्वीर के रूप में देखा जा रहा है.

उपचुनाव के लिए आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाने पर हुआ था विरोध

गौरतलब है कि उपचुनाव के लिए बीजेपी ने डॉ. नरोत्तम मिश्रा की जगह दतिया निवासी एवं पूर्व संभागीय संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया था. टिकट घोषित होने के बाद नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने बीजेपी कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया था. इस दौरान आशुतोष तिवारी के खिलाफ नारेबाजी हुई और उनके पार्टी कार्यालय में प्रवेश का भी विरोध किया गया.

हालांकि, बाद में पार्टी संगठन के सख्त रुख और स्वयं डॉ. नरोत्तम मिश्रा की अपील के बाद स्थिति धीरे-धीरे सामान्य होती गई. अब वायरल हो रहा यह वीडियो उसी बदले हुए माहौल की तस्वीर पेश कर रहा है, जिसमें दोनों नेता एक साथ भोजन करते नजर आ रहे हैं.

मध्य प्रदेश: NH-45 पर मौत का तांडव, सेल्फी ले रहे लोगों को डंपर ने कुचला, 4 की मौत, 2 गंभीर

इस वीडियो का उद्देश्य कार्यकर्ताओं के बीच एकता का संदेश देना

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि चुनावी माहौल में इस तरह का दृश्य बीजेपी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के लिए स्पष्ट संदेश है कि पार्टी अब पूरी तरह एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतर चुकी है. माना जा रहा है कि इस वीडियो का उद्देश्य कार्यकर्ताओं के बीच किसी भी तरह की नाराजगी या भ्रम को समाप्त कर संगठनात्मक एकता का संदेश देना है. फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से साझा किया जा रहा है और दतिया उपचुनाव की चर्चाओं में प्रमुख विषय बना हुआ है.

दलित बस्ती में जीतू पटवारी का मुंह बंद! युवक ने पूछा- कांग्रेस राजा-महाराजाओं की पार्टी है ना? फिर जो हुआ…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button