खबर

जोधा अकबर सीरियल का वो गाना, जिसे सॉन्ग नहीं इमोशन मानते हैं फैंस, इस सिंगर ने दी थी आवाज | jodha akbar serial romantic song Inn aankhon mein tum jabse ho gaye gum sing This singer fans consider an emotion not just song



नई दिल्ली:

टीवी की दुनिया में कुछ सीरियल सिर्फ अपनी कहानी और किरदारों की वजह से नहीं, बल्कि अपने शानदार म्यूजिक से भी दर्शकों के दिल में ऐसी जगह बना लेते हैं, जिन्हें सालों बाद भी भुलाना मुश्किल होता है. ऐसा ही कुछ हुआ था ‘जोधा अकबर’ के साथ. राजतंत्र, प्रेम, जुदाई और रिश्तों की गहराई दिखाने वाले इस शो के कई गाने दर्शकों के बीच लोकप्रिय हुए. लेकिन एक गाना ऐसा था, जिसकी आवाज सुनते ही फैंस आज भी इमोशनल हो जाते हैं. इसकी धुन बड़ी रोमांटिक है, बोलों में एहसास है और आवाज में ऐसी कशिश, जिसने इसे महज एक गाना नहीं रहने दिया. दिलचस्प बात यह है कि इसे आवाज देने वाली सिंगर बॉलीवुड और टीवी की दुनिया में पहले से ही अपनी पहचान बना चुकी थीं. जिस गाने की बात हो रही है, वह है ‘इन आंखों में तुम जब से हो गए गुम’.

पामेला जैन की आवाज ने गाने को बनाया खास

‘इन आंखों में तुम जब से हो गए गम’ को अपनी आवाज देने वाली सिंगर हैं पामेला जैन. उनकी आवाज में मौजूद सॉफ्टनेस और इमोशनल टच ने इस गीत को अलग पहचान दी. पामेला जैन टीवी और फिल्म संगीत की दुनिया में जाना-पहचाना नाम हैं. वह कुमकुम: एक प्यारा सा बंधन, ना तुम जानों ना हम और कलकत्ता मेल जैसे प्रोजेक्ट्स से भी जुड़ी रही हैं.

ये भी पढ़ें- रेलवे ने स्पॉन्सर की थी दूरदर्शन की 15 एपिसोड की सीरीज, 40 साल पहले देश के कोने कोने तक पहुंची रेलगाड़ी, नीना गुप्ता आईं थी नजर

‘जोधा अकबर’ के साथ जुड़ी एक खास याद

जी टीवी पर प्रसारित हुआ ‘जोधा अकबर’ 18 जून 2013 से 7 अगस्त 2015 तक दर्शकों के बीच रहा. एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस बालाजी टेलीफिल्म्स के बैनर तले बने इस ऐतिहासिक ड्रामा में रजत टोकस और परिधि शर्मा मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे.

जोधा अकबर की कहानी

शो की कहानी ने जहां अकबर और जोधा के रिश्ते को दर्शकों के सामने एक अलग अंदाज में पेश किया, वहीं इसका संगीत भी इसकी पहचान का अहम हिस्सा बना, खासकर इमोशनल सीन्स में बजने वाले गीतों ने कहानी के असर को और गहरा कर दिया. जोधा अकबर के फैंस के लिए यह गाना सिर्फ शो का हिस्सा नहीं है. इसकी धुन और आवाज दर्शकों को सीरियल के उन भावुक पलों की याद दिलाती है, जब रिश्तों में प्यार के साथ दर्द और दूरी भी दिखाई गई थी. 

ये भी पढ़ें- जेल की दीवारों से निकला वो देशभक्ति गीत, राम प्रसाद बिस्मिल ने लिखा, 61 साल बाद भी है देश के जवानों का तराना




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button