मध्य प्रदेश

जयराम ठाकुर का CM सुक्खू पर वार, कहा- ‘बदले की भावना से…’


हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर (Jairam Thakur) ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhvinder Singh Sukhu) के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार पर करारा हमला बोला है. उन्होंने राज्य सरकार पर राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से काम करने का गंभीर आरोप लगाते हुए अधिकारियों को भी सख्त चेतावनी दी है.

जयराम ठाकुर ने ऐलान किया है कि सुक्खू सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (BJP) जल्द ही पूरे प्रदेश में एक बड़ा जन आंदोलन शुरू करेगी.

सुधीर शर्मा के खिलाफ FIR, सीएम के मीडिया सलाहकार क्या बोले?

‘विपक्षी नेताओं को बनाया जा रहा है निशाना’

नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार विपक्षी नेताओं के खिलाफ लगातार झूठे मामले दर्ज करवा रही है. अधिकारियों पर दबाव बनाकर कार्रवाई की जा रही है. ठाकुर ने कहा कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, विधायक सुखराम चौधरी, धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा, पूर्व विधायक होशियार सिंह, राजेंद्र राणा, रवि ठाकुर, देवेंद्र भुट्टो और कई अन्य नेताओं के खिलाफ जानबूझकर मामले दर्ज किए गए हैं या उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है.

उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री के निर्देश पर विपक्षी नेताओं के खिलाफ मामलों की एक ‘सीरीज’ शुरू कर दी गई है और अब अन्य नेताओं को फंसाने की भी तैयारी चल रही है.”

‘CM की उंगलियों पर नाचना बंद करें’

जयराम ठाकुर ने पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को भी आड़े हाथों लिया. उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे राजनीतिक दबाव में आकर काम करना बंद करें और मुख्यमंत्री की उंगलियों पर नाचना छोड़ें.

जयराम ठाकुर ने कहा, “यदि भविष्य में बीजेपी की सरकार बनती है, तो ऐसे सभी मामलों की कानून के अनुसार समीक्षा की जाएगी और राजनीतिक दबाव में गलत काम करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.”

कानून-व्यवस्था और पुलिस विभाग पर उठाए सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था (Law and Order) और प्रशासनिक ढांचे पर भी सवाल खड़े किए. उन्होंने दावा किया कि पुलिस विभाग के भीतर भारी विवादों और असंतोष की स्थिति बनी हुई है. इसी वजह से कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी राज्य छोड़कर प्रतिनियुक्ति (Deputation) पर दिल्ली जा रहे हैं.

‘भविष्यवाणियां करने में व्यस्त हैं CM सुक्खू’

मुख्यमंत्री सुक्खू की कार्यशैली पर निशाना साधते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सिर्फ भविष्यवाणियां करने में व्यस्त हैं, जबकि उनका ध्यान शासन और प्रशासन पर होना चाहिए. उन्होंने यह भी दावा किया कि खुद कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व (High Command) तक भी मुख्यमंत्री की कार्यशैली को लेकर शिकायतें पहुंच चुकी हैं.

CM कार्यालय पर बड़ा आरोप

जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान का जिक्र करते हुए एक बेहद गंभीर आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि, “मुख्यमंत्री का कार्यालय अब सिर्फ ‘डील का ऑफिस’ बनकर रह गया है.”

अंत में, नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश में लोकतांत्रिक संस्थाओं को दबाने की कोशिश हो रही है. पंचायत चुनावों में जनता ने सरकार के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर कर दिया है, और अब बीजेपी इस तानाशाही के खिलाफ राज्यव्यापी जन आंदोलन खड़ा करेगी.

कुल्लू: खाई में गिरी कार, दंपति की मौत, बेटी घायल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button