मध्य प्रदेश

‘जब नेहरू RSS को खत्म नहीं कर सके तो…’, BJP सांसद जनार्दन मिश्रा का बयान चर्चा में


भारतीय जनता पार्टी (BJP) सांसद जनार्दन मिश्रा ने समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन के ‘वंदे मातरम’ वाले बयान पर कड़ा पलटवार किया. उन्होंने कहा कि ‘वंदे मातरम’ के दो छंद गाना कांग्रेस का मुस्लिम लीग के सामने आत्मसमर्पण था. उन्होंने कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा के आरएसएस वाले बयान पर कहा कि जब नेहरू भी आरएसएस को खत्म नहीं कर सके तो खेड़ा कैसे करेंगे?

दरअसल, पवन खेड़ा ने कहा था कि BJP ने युवा मोर्चा के कार्यकर्ता घुसा दिए हैं. हमें पता है कि क्या हो रहा है. हमारी सरकार आई तो आरएसएस को खत्म कर देंगे. ये अंग्रेजों के तलवे चाटने वाले हैं, हमारा क्या मुकाबला करेंगे. 

कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा के आरएसएस पर दिए गए बयान का जवाब देते हुए बीजेपी सांसद ने कहा, “नेहरू जी ने भी एक बार कहा था कि वह आरएसएस को खत्म कर देंगे. इसलिए, उन्हें आरएसएस को खत्म करने की कोशिश करते रहने दें, लेकिन उनकी कोशिशों के बावजूद, आरएसएस दुनिया का सबसे बड़ा वॉलंटियर संगठन बनकर उभरा है और काम कर रहा है. जब नेहरू में भी आरएसएस को खत्म करने की ताकत नहीं थी, तो वे ऐसा कैसे कर सकते हैं?”

यह भी पढ़ें: अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र

वंदे मातरम के गायन पर भी बड़ा बयान

दुसरी ओर, सपा सांसद रामजी लाल सुमन ने कहा था कि लाल किले से वंदे मातरम का गायन देश के धर्मनिरपेक्ष चरित्र पर हमला है. संविधान सभा में सभी की सहमति से इसके दो छंद ही तय किए गए थे, ताकि सभी धर्मों के लोग इसे गा सकें. अब इसे जबरन थोपना एक एजेंडे का हिस्सा है और भारत की धर्मनिरपेक्षता के खिलाफ है. 

इसके जवाब में बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा ने कहा, “उन दो छंदों को गाना कांग्रेस का मुस्लिम लीग के सामने आत्मसमर्पण था. आज भारत एक आजाद देश है. इस देश में लाखों लोग स्वतंत्रता आंदोलन में ‘वंदे मातरम’ गाते हुए शहीद हुए थे. कांग्रेस पार्टी ने खुद ‘वंदे मातरम’ गाते हुए एक आंदोलन चलाया था. इसलिए, ऐसा कुछ कहना पूरी तरह से देश विरोधी बयान है. इससे शहीदों की आत्मा को बहुत ठेस पहुंचेगी.

पीटीआई भाषा के इनपुट के साथ

यह भी पढ़ें: विदिशा: कभी नदी पार कर पढ़ने जाते थे बच्चे, HC के दखल के बाद मिला स्कूल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button