खबर

‘चुंबन कार’: प्रेमिका ने कार पर बनाए किस के 3400 निशान, देखकर लोग रह गए दंग, प्रेमी मुश्‍किल में फंसा | gwalior viral car 3400 lipstick kiss marks police challan 


बॉलीवुड सुपरस्टार राजेश खन्ना की लड़कियां दीवानी थी, उनका स्टारडम ऐसा था क‍ि लड़कियां उनकी सफेद रंग की कार पर लिपस्टिक से चुंबन (किस) के निशान बना देतीं थीं. अब मध्‍य प्रदेश के ग्‍वालियर में भी ऐसा मामला सामने आया है. ऐसा किसी सुपरस्टार के साथ नहीं हुआ, बल्‍कि एक प्रेमी के साथ हुआ है. जिसकी प्रेमिका ने उसकी कार पर लिपस्टिक लगाकर चुंबन के 3400 जगह निशान बना दिए. जब यह अनोखी चुंबन वाली कार सड़क पर निकली तो लोग उसे देखकर दंग रह गए. प्रेमिका के इस अनोखे अंदाज में प्‍यार जाहिर करने से बेचारे प्रेमी की मुश्‍किल बढ़ गई.   

Gwalior Girlfriend Kissed Boyfriend Car

Gwalior Girlfriend Kissed Boyfriend Car

3:30 घंटे में प्रेमिका ने बनाए 3400 किस के निशान 

गर्लफ्रेंड के इस अजब-गजब कारनामे का शिकार हुए कार मालिक और प्रेमी आदित्य सिकरवार ने बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड ने इंस्‍टाग्राम पर विदेशी ट्रेंड का एक वीडियो देखा था. जिसके बाद उसके मन में ऐसा ख्‍याल आया. उसने 3:30 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद पूरी कार पर चुंबन (किस) के 3400 निशान बनाए. इसके लिए उसने कई लिपस्टिक भी खत्‍म कर दीं. 

Gwalior police car challan lipstick kiss

Gwalior police car challan lipstick kiss

पुलिस ने काट दिया चालान 

इस तरह की अनोखी ‘चुंबन कार’ लेकर प्रेमी आदित्य सिकरवार जब शहर की सड़कों पर निकली तो लोग उसकी कार को देखकर दंग रह गए. इसके बाद प्रेमी की मुश्किल बढ़ गई. चुंबन के निशानों से ढकी कार को देखकर पुलिस ने उसे रोक लिया और ट्रैफिक रूल्स के तहत उसका 5500 रुपये का चालान भी काट गया.

कार से किस के निशान मिटाता प्रेमी.

कार से किस के निशान मिटाता प्रेमी.

प्रेमी ने कई घंटों तक कार की साफ 

गोला का मंदिर ट्रैफिक थाना पुलिस ने कार चालक पर कार्रवाई की. इसके बाद प्रेमी आदित्य सिकरवार 5500 रुपये का चालन भरा. साथ ही कई घंटों तक कपड़े से घिसकर कार को पूरी तरह साफ किया. कार के शीशों पर काली फिल्‍म भी चढ़ी हुई थी. पुलिस ने थाने में ही आदित्य से वह भी हटवाई. इस पूरी कवायद के बाद ही पुलिस ने कार को थाने से जाने दिया. 

लंबे समय तक Kiss करना होठों को पड़ सकता है भारी, जानें क्यों इंटरनेट पर लोग ढूंढ रहे हैं समाधान




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button