खबर

गरबा नाइट पर हाई एनर्जी वाला 26 साल पुराना गाना, ढोल और घुंघरू की आवाज पर थिरकने लगते हैं पांव, सुखविंदर सिंह की आवाज का नहीं कोई तोड़ | 26 year old high energy song for Garba night its dhol beats and sound of ghungroos make even want to dance Sukhwinder Singh evergreen voice



नई दिल्ली:

गरबा नाइट में डांस करने के लिए तैयार हो जाइए क्योंकि नवरात्रि का त्यौहार आ गया है, जिसमें नौ दिन दुर्गा मां की पूजा ही हो रही है और रात में गरबा नाइट में लोग डांडिया और गुजराती और राजस्थानी पारंपरिक लुक में तैयार होते हुए नजर आ रहे हैं. लेकिन हम आपको किसी आउटफिट, कपड़े या पूजा की जानकारी नहीं बल्कि बॉलीवुड के उस गाने के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने फैंस के बीच ऐसी जगह बनाई की 26 साल बाद भी नवरात्रि आते ही इस गाने पर पैर छिरकने लगते हैं. इस गाने को बॉलीवुड के जाने माने सिंगर सुखविंदर सिंह और सुनिधि चौहान ने गाया था. जबकि गोविंदा की बहू कश्मीरा शाह डांस करती हुईं नजर आई थीं. 

हाई एनर्जी वाला गरबा नाइट के लिए परफेक्ट सॉन्ग

गरबा नाइट पर जिस गाने की हम बात कर रहे हैं वह साल 2000 में आई फिल्म बन ठन चली सॉन्ग है, जिसे सुखविंदर और सुनिधि चौहान ने अपनी आवाज में कल्ट बनाया था. वहीं यह गाना सुखविंदर सिंह और कश्मीरा शाह पर फिल्माया गया था. जबकि फिल्म संजय दत्त और महिमा चौधरी की थी. यह गाना भले ही फिल्म में स्पेशल सॉन्ग था. लेकिन आज गरबा नाइट में ढोल और घुंघरू की आवाज से सजा गाना शान बन गया है. 

यह भी पढ़ें | मां दुर्गा का 45 साल पुराना गाना, मनोज कुमार ने बेची प्रॉपर्टी, 180 दिन में शूट की फिल्म

इस गाने के बोल कुछ इस प्रकार है…

बन ठन चली बोलो ऐ जाती रे जाती रे
पैरो में तेरे घुंघरू की बिजुरिया
छन छन छन छन छनकाती रे
पांव में तेरे घुंघरू की पैजनिया.
छन छन छन छन छनकाती रे

कश्मीरा शाह ने डांस और अदायगी से जीता दिल

26 साल पुराने फेमस गाने को कश्मीरा शाह पर फिल्माया गया है, जो गोविंदा के भांजे कृष्णा अभिषेक की पत्नी के अलावा एक जानी मानी एक्ट्रेस, मॉडल और डांसर हैं. इस स्पेशल गाने में उनका डांस फैंस का दिल जीतता है. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि बन ठन चली के अलावा भी कश्मीरा कई स्पेशल सॉन्ग्स में नजर आ चुकी हैं. जबकि जंगल, वास्तव, प्यार होना ही था और वेकअप सिड में वह नजर आ चुकी हैं. 

सुखविंदर सिंह की आवाज सुनिधि चौहान पर भारी

बन ठन चली में सुनिधि चौहान और सुखविंदर सिंह ने आवाज दी है. लेकिन फैंस के बीच सुखविंदर सिंह की आवाज छाई रहती है. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि बन ठन चली के अलावा छैय्या छैय्या के लिए भी वह मशहूर हैं. इसके अलावा जय हो, चक दे इंडिया, हौले हौले, दर्द ए डिस्को, रमता जोगी, बिस्मिल जैसे गानों के लिए वह फेमस हैं. 

यह भी पढ़ें | अमिताभ बच्चन के करियर की वो लकी फिल्म, लगातार फ्लॉप में बनीं वरदान, 6 के छह गाने बने सुपरहिट





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button