

सीजेपी (कॉकरोच जनता पार्टी) के नेतृत्व पर बीते 20 जुलाई को संसद मार्च हुआ. इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हिंसा हुई, जिसमें कई छात्रों के घायल होने की खबर है. छात्रों पर हुई हिंसा पर पूरे देश में लोगों ने अपना गुस्सा और नाराजगी जाहिर की है. फिल्मी सितारे भी इस मामले में अपना रिएक्शन दे रहे हैं. इस बीच भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने छात्रों के इस प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया दी है और नाराजगी जाहिर की है.
ये भी पढ़ें: सलमान खान की CJP प्रोटेस्ट पर सोशल मीडिया पोस्ट का गदर, X पर 14 मिलियन व्यूज तो इंस्टाग्राम पर 25 लाख लाइक्स
क्या बोले खेसारी लाल यादव
खेसारी लाल यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने पेपर लीक होने और छात्रों को पीटने पर नाराजगी जाहिर की है. खेसारी लाल यादव सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है. वीडियो में उन्होंने कहा, ‘मैंने बच्चों की तड़प देखी. मैं प्रशासन से पूछना चाहता हूं कि आप भी किसी दिन छात्र रहे होंगे. आपके बच्चों के साथ हुआ होता तो आपको कितना बुरा लगेगा? अपने भविष्य के लिए लड़ना क्या गुनाह है?’
कल छात्रों के साथ जो हुआ…
उस पर चुप रहना मुश्किल है।आज कुछ सवाल हैं…
और ये सवाल सिर्फ छात्रों के नहीं, हर उस माँ-बाप के हैं जिनके बच्चे मेहनत करके अपना भविष्य बना रहे हैं।मेरी पूरी बात एक बार ज़रूर सुनियेगा। 🙏 pic.twitter.com/vUhdnpjycm
— Khesari Lal Yadav (खेसारी) (@khesariLY) July 21, 2026
बताया बच्चों और परिजनों का दर्द
सुपरस्टार ने आगे कहा, ‘आप सोचिए कि आपने कोई धन इकट्ठा किया है और वो धन अचानक से चोरी हो जाए, तो कितना बुरा लगेगा? बच्चों के साथ यही हुआ है वो इतने दिन से मेहनत कर रहे थे ताकि कुछ बन जाएं, लेकिन उनका भविष्य ही चोरी हो गया. यह लड़ाई बच्चों की नहीं परिजनों की भी है, जो मेहनत करके पढ़ाई करवाते हैं. जिन्होंने 20-25 साल से दिमाग में रखकर बच्चों की तैयारी कराई उन पर क्या बीत रही होगी?’
महंगा लोगों का भविष्य
अपने बच्चों के बारे में बात करते हुए खेसारी लाल यादव ने कहा, ‘मैं पढ़ा लिखा नहीं हूं, लेकिन मैं अपने बच्चों को पढ़ाता हूं तो पता चलता है कि वह पढ़ते हैं तो कितनी मेहनत है. इस धरती पर शिक्षा बहुत महंगी है और उससे भी महंगा लोगों का भविष्य है. बच्चे देश के आने वाले कल हैं. मैं सरकार से निवेदन करता हूं कि बच्चों की एक बार सुन लें.’ इसके अलावा खेसारी लाल ने और भी ढेर सारी बातें की.





