

कोलकाता:
तृणमूल विधायक कुणाल घोष ने एक बार फिर अपने ऊपर हमला होने का दावा किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने उनकी कार पर हथौड़े से हमला किया.
ममता बनर्जी गुट के तृणमूल कांग्रेस के विधायक कुणाल घोष ने दावा किया है कि उन पर 24 घंटे में दो बार हमला हुआ है. उन्होंने दावा किया कि कल हमलावरों ने उन पर हमला किया और आज वे उन्हें मारना चाहते थे.
रविवार को उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्वी कोलकाता के बेलियाघाटा इलाके में एक कार्यक्रम में जाते समय उनकी कार पर हमला किया गया.
कुणाल घोष का दावा है कि नारकेलडांगा इलाके में मोटरसाइकिल पर सवार हमलावरों ने हथौड़े से उनकी कार का विंडशील्ड तोड़ दिया और उनमें से एक ने उनके सुरक्षाकर्मियों पर बंदूक तान दी.
‘आज वे मुझे मारना चाहते थे’
शनिवार को हुगली जिले में भी घोष की कार पर पत्थर और अंडे फेंके गए थे, जब वह ममता बनर्जी की एक बैठक में शामिल होने जा रहे थे. घोष ने पत्रकारों को विंडशील्ड के टूटे हुए टुकड़े दिखाते हुए कहा, ‘कल उत्तरपाड़ा में मुझ पर हमला हुआ था. आज वे मुझे मारना चाहते थे.’
उन्होंने कहा, ‘आज मुझ पर एक बार फिर जानलेवा हमला हुआ. भगवान की कृपा से ही मैं अभी जिंदा हूं. रविवार को दिन-दहाड़े कोलकाता शहर में, जब मैं एक MLA के तौर पर एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था, तब मुझ पर हमला किया गया. हमलावर हथियारों से लैस थे. उन्होंने कार का शीशा तोड़ा और रिवॉल्वर लहराते हुए मुझे बाहर खींचने की कोशिश की.’
#WATCH | Kolkata, West Bengal: TMC MLA Kunal Ghosh says, “Today I was once again the target of an attempted murder. It is only by the grace of the Almighty that I am still alive. In the city of Kolkata, in broad daylight on a Sunday, I was on my way to attend a program as an MLA… https://t.co/3Z9M8E9SkQ pic.twitter.com/Y1NMNXwehf
— ANI (@ANI) September 27, 2026
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि ‘इसमें निश्चित रूप से BJP शामिल है और पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है. देखना होगा कि और कौन-कौन इसमें शामिल है… वे क्या चाहते हैं? क्या वे मेरी लाश चाहते हैं? जब तक मैं जिंदा हूं, वे कभी भी मुझे अपना रुख बदलने के लिए मजबूर नहीं कर पाएंगे.’
#WATCH | Kolkata, West Bengal: The damaged vehicle of Trinamool Congress (TMC) MLA Kunal Ghosh was brought to the Narkeldanga Police Station.
This comes after the MLA alleged a fresh targeted attack on his car in the Phoolbagan area today. pic.twitter.com/MDboF860IO
— ANI (@ANI) September 27, 2026
घोष ने बताया कि उन्होंने यहां एक पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. उत्तरपाड़ा में हुए कथित हमले के बाद, घोष अपनी गाड़ी कोलकाता में पश्चिम बंगाल पुलिस मुख्यालय भवानी भवन ले गए थे, लेकिन उन्हें अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई. बाद में घोष ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई.
घोष ने बताया कि उन्होंने यहां एक पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. उत्तरपाड़ा में हुए कथित हमले के बाद, घोष अपनी गाड़ी कोलकाता में पश्चिम बंगाल पुलिस मुख्यालय भवानी भवन ले गए थे, लेकिन उन्हें अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई. बाद में घोष ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई.
बीजेपी के राज में ‘जंगल राज’ चल रहाः घोष
कुणाल घोष ने आरोप लगाया, ‘BJP के शासन में पश्चिम बंगाल में ‘जंगल राज’ चल रहा है और यहां तक कि एक चुने हुए विधायक पर भी सत्ताधारी पार्टी के गुंडे हमला कर रहे हैं, जबकि पुलिस मूकदर्शक बनी रहती है.’
बीजेपी बोली- नाटक कर रहे हैं कुणाल घोष
उत्तरपाड़ा से BJP विधायक दीपांजन चक्रवर्ती ने शनिवार को आरोप लगाया कि घोष नाटक कर रहे हैं.
BJP प्रवक्ता देबाजीत सरकार ने कहा, ‘घोष पब्लिसिटी पाने के लिए TMC कार्यकर्ताओं को उकसाकर अपनी गाड़ी पर हमले करवा रहे हैं, और हमारी पार्टी का इसमें कोई हाथ नहीं है.’
ये वीडियो भी देखें- जब शनिवार को कुणाल घोष पर हुआ था हमला





