खबर

60 साल का हीरो, 38 की हीरोइन, तुर्की ड्रामा का रीमेक 9 साल पुराना सीरियल, रोमांटिक गाना बना सुकून, अरिजीत सिंह का  कनेक्शन  | 60-year-old male  38-year-old female nine-year-old serial is remake of Turkish drama soothing romantic song has Arijit Singh connection 



नई दिल्ली:

2017 में स्टार प्लस पर एक सीरियल आया था, जिसकी खूब चर्चा हुई थी क्योंकि एक बॉलीवुड हीरो ने टीवी पर डेब्यू किया था. वहीं यह तुर्की सीरियल का रीमेक था. लेकिन इसके साथ सीरियल के चर्चा होने का एक और कारण था और वो है सीरियल की कहानी, जिसमें एक 60 साल के हीरो से 38 साल की हीरोइन को प्यार हो जाता है. वहीं इस सीरियल को जाने माने बॉलीवुड डायरेक्टर विक्रम भट्ट ने प्रोड्यूस किया था. इस शो का एक फेमस रोमांटिक गाना भी है, जिसमें सिंगर को अक्सर लोग अरिजीत समझ बैठते हैं. हालांकि यह सच नहीं है. आइए आपको बताते हैं 9 साल पुराने सीरियल के रोमांटिक गाने की कहानी

तुर्की सीरीज का रीमेक 9 साल पुराना सीरियल

हम बात कर रहे हैं स्टार प्लस का दिल संभल जा जरा सीरियल की, जो 23 अक्टूबर 2017 से 2 फरवरी 2018 तक टेलीकास्ट हुआ था. इसके कुल 75 एपिसोड थे. इसे विक्रम भट्ट ने प्रोड्यूस किया था, जो कि तुर्की की टीवी सीरीज अस्क ई मेमनु का रीमेक था. शो में बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर नजर आए थे, जिसके कारण यह चर्चा में रहा था. वहीं इसके अलावा स्मृति कालरा , निकी अनेजा वालिया और आसिम गुलाटी नजर आए थे. 

ये भी पढे़ं- दूरदर्शन की रामायण के दौर में आई 1988 की सबसे ज्यादा बिकने वाली वाली एल्बम, 5 गानों ने बदली उदित नारायण-अलका याग्निक की किस्मत 

दिल संभल जा जरा की कहानी

दिल संभल जा जरा सीरियल की कहानी अहाना (स्मृति कालरा) की है, जो अपनी मां लैला (निकी अनेजा वालिया) से नफरत करती है क्योंकि उसने उसके पिता को धोखा दिया था. वहीं पिता की मौत के बाद अहाना अकेली अपनी जिंदगी बिताती है, जिसे अपने पिता के दोस्त और अमीर विधुर अनंत माथुर (संजय कपूर) से प्यार हो जाता है. उम्र में फर्क के बावजूद दोनों शादी करते हैं, जिसकी एक वजह अहाना का मां से बदला लेना भी है. इस बीच अहाना की जिंदगी में रेहान (आशिम गुलाटी) आता है, जिसे उससे प्यार हो जाता है. वहीं रियल लाइफ में उम्र की बात करें तो संजय कपूर 60 साल के हैं. जबकि स्मृति कालरा 38 साल की हैं. दोनों के बीच 22 साल का उम्र का फैसला है. 

अरिजीत सिंह का गाने से कनेक्शन

दिल संभल जा जरा की ओपनिंग थीम का एक गाना जीने भी दे जरा आज भी काफी पॉपुलर है, जिस यासेर देसाई ने गाया था. वहीं हरीश सगाने ने कंपोज किया था. लेकिन फैंस इस गाने को अरिजीत सिंह का समझते हैं क्योंकि सिंगर की आवाज मिलती जुलती है. वहीं अरिजीत सिंह का दिल संभल जा जरा गाना भी है, जिसके चलते फैंस के बीच कन्फ्यूजन रहती है. 

ये भी पढे़ं- अर्चना पूरन सिंह का 75 साल पुराना देहरादून वाला पुश्तैनी घर, हरे भरे खेतों से भरी अपनी जमीन, विंटेज फर्नीचर से लेकर दिखाया गार्डन 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button