खबर

कूनो नेशनल पार्क से फिर लापता हुई मादा चीता निर्वा, जानिए घने जंगल में कैसे तलाश रहे 100 से ज्यादा वनकर्मी? | kuno national park female cheetah nirva missing satellite signal lost 


कूनो नेशनल पार्क: मध्यप्रदेश के श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क से एक परेशान करने वाली खबर सामने आई है. कूनो की मादा चीता निर्वा एक बार फ‍िर लापता हो गई है, 4-5 दिनों से उसकी सैटेलाइट कॉलर आईडी से कोई सिग्नल नहीं मिल रहा है. ऐसे अब वन विभाग ने उसकी तलाश शुरू कर दी है. 

5 टीमों में शाम‍िल 100 से अधिक वनकर्मी चीता निर्वा की तलाश में कूनो के जंगल में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं. निर्वा की तलाश में तकनीक का भी उपयोग किया जा रहा है. ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से उसके संभावित इलाके पर नजर रखी जा रही है, लेकिन टीम को अब तक कोई सफलता नहीं मिल सकी है. इससे पहले मादा चीता निर्वा 2023 में भी लापता हो गई थी. 

kuno national park cheetah nirva missing satellite signal lost.

kuno national park cheetah nirva missing satellite signal lost.

निर्वा की तलाश वनकर्मियों के लिए चुनौती 

प्रधान मुख्य वन संरक्षक (पीसीसीएफ) वाइल्ड लाइफ डॉ. समीता राजोरा के अनुसार, पिछले 4-5 दिनों से निर्वा की कॉलर आईडी से सैटेलाइट सिग्नल नहीं मिल रहा है. आशंका जताई जा रही है क‍ि लगातार हो रही बारिश के कारण भी ऐसा हो सकता है. हालांकि, वन विभाग की टीमें लगातार निर्वा की तलाश में जुटी हुई हैं. लेकिन, वन विभाग की टीम पूरी तरह वीएचएफ सिग्‍नल तकनीक, ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों पर निर्भर है. इसके अलावा वनकर्मी कूनो के घंने और बड़े जंगल में पैदल घूमकर निर्वा को ट्रैक करने का प्रयास कर रहे है. विभाग का दावा है जल्द ही निर्वा को लोकेट कर लिया जाएगा. 

मां से अलग होकर दोनों शावक खुद कर रहे शिकार 

मादा चीता निर्वा के साथ उसके दो शावक थे, जो अब उससे अलग हो गए हैं. दोनों नर और मादा शावक खुद शिकार कर अपना पेट भर रहे हैं. वन विभाग के अधिकारी इसे वन्यजीवों की सामान्य प्रक्रिया बता रहे हैं. उनका कहना है क‍ि शिकार में सक्षम होने के बाद शावक अपना इलाका खुद चुनते हैं.  

kuno national park cheetah missing.

kuno national park cheetah missing.

कूनो में ‘बकरा घोटाला’: चीतों को खिलाए जा रहे 30 किलो के बकरे को 90KG का बताकर हो रहा करोड़ों का खेल 

तीन साल पहले 22 दिन के लिए लापता हो गई थी निर्वा 

कूनो नेशनल पार्क से मादा चीता निर्वा का अचानक लापता होना कोई पहली बार नहीं है. इससे पहले वह जुलाई 2023 में भी इसी तरह लापता हो गई थी. करीब 22 दिन बाद एक बड़े रेस्क्यू ऑपरेशन के जरिए उसे तलाश किया गया था.

‘दिमागी नक्सल हर जगह मौजूद, हमें इनसे निपटना है’, कूनो नेशनल पार्क के डायरेक्टर का बयान PMO तक पहुंचा 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button