मध्य प्रदेश

कांग्रेस संगठन को मजबूत करने पर जोर, धर्मशाला में होगी बैठक; राम मंदिर और नीट बनेगा मुद्दा


हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने शिमला स्थित राजीव भवन में कांग्रेस के विभिन्न संगठनों के साथ दो दिवसीय बैठक की. बैठक में लगभग 85 प्रतिशत पदाधिकारियों ने भाग लिया. रजनी पाटिल ने बताया कि राजीव भवन में एक “कनेक्ट सेंटर” स्थापित किया गया है, जो सीधे AICCC को रिपोर्ट करेगा. इस केंद्र के माध्यम से संगठन की गतिविधियों और आलाकमान के कार्यक्रमों की जानकारी कार्यकर्ताओं तक पहुंचाई जाएगी.

उन्होंने कहा कि 16 और 17 जुलाई को धर्मशाला में पीएसी (Political Affairs Committee) की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें कांग्रेस संगठन महासचिव भी शामिल होंगे. बैठक में संगठन और सरकार से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

प्रत्येक मंत्री को जिले की जिम्मेदारी

रजनी पाटिल ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक मंत्री को एक-एक जिले की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी. मंत्री संबंधित जिलों में जाकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाएंगे.

राम मंदिर चंदा मामले पर प्रतिक्रिया

राम मंदिर चंदा मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि यह गंभीर विषय है और इसकी गहन जांच होनी चाहिए. वहीं मंत्री और कांग्रेस नेता के बीच चल रहे विवाद पर उन्होंने कहा कि पार्टी सभी मतभेदों को सुलझाने का प्रयास करेगी. उन्होंने बताया कि जगत नेगी बैठक में शामिल नहीं हुए, फिर भी उनसे बातचीत कर स्थिति को सामान्य बनाने की कोशिश की जाएगी.

नीट पेपर लीक पर आंदोलन जारी

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर कहा कि कांग्रेस देशभर में अपना आंदोलन जारी रखेगी. उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए राम मंदिर चंदा मामले में प्रधानमंत्री और गृह मंत्री की चुप्पी पर सवाल उठाए. 

युवा कांग्रेस की मांग

युवा कांग्रेस अध्यक्ष छतर सिंह ने सुक्खू सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की बात कही. उन्होंने कॉलेज छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग दोहराई. इस बैठक में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों की तैयारियों पर जोर दिया गया. पार्टी ने सभी स्तर पर एकजुटता बनाए रखने का संकल्प लिया.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button