खबर

‘IIT दिल्ली में पुलिस सादे कपड़ों में कर रही थी जासूसी’, प्रदर्शनकारी छात्रों ने लगाए आरोप | IIT Delhi Students allegations over being spied by Delhi Police privacy concerns


'IIT दिल्ली में पुलिस सादे कपड़ों में कर रही थी जासूसी', प्रदर्शनकारी छात्रों ने लगाए आरोप

IIT दिल्ली में छात्र की मौत के बाद प्रदर्शन

IIT दिल्ली में हुई एक छात्र की मौत के बाद पिछले कई दिनों से कैंपस में छात्र प्रदर्शन कर रहे थे. संस्थान की तरफ से छात्रों के साथ बाचतीत की गई और जांच कमेटी बनाई गई, जिसके बाद अब फिलहाल के लिए प्रदर्शन को रोक लिया गया है. हालांकि छात्रों ने संस्थान के डायरेक्टर और बाकी लोगों के लगाए जा रहे आरोपों पर भी जवाब दिया है, साथ ही आरोप लगाया है कि प्रदर्शन के दौरान उन पर खुफिया तरीके से नजर रखी जा रही थी. छात्रों की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि इस तरह के प्रदर्शन करने वालों को अराजक या फिर उपद्रवी कहा जाना गलत है. 

दिल्ली पुलिस पर जासूसी के आरोप 

छात्र ऋषिकेश की मौत के बाद कैंपस में मेंटल हेल्थ से लेकर बाकी तमाम चीजों को लेकर प्रदर्शन करने वाले छात्रों ने बताया है कि उनका प्रोटेस्ट काफी अनुशासित तरीके से किया गया था. इसके बावजूद छात्रों की जासूसी कराई गई. उन्होंने आरोप लगाया है कि कैमरों से छात्रों की जासूसी की गई और पुलिस भी तैनात की गई. प्रशासन की तरफ से इसे लेकर कुछ भी नहीं बताया गया था, लेकिन सादे कपड़ों में दिल्ली पुलिस के जवान कैंपस में घुसे और छात्रों पर नजर रखी गई. छात्रों ने आरोप लगाया है कि वीडियोग्राफी के दौरान जब एक छात्रा ने इसका विरोध किया तो उसके साथ धक्का-मुक्की भी हुई, लेकिन इसके बावजूद छात्रों ने संयम बनाए रखा. 

आरोपों पर भी दिया जवाब 

आईआईटी दिल्ली में प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर आरोप लगे कि उन्होंने नियमों का उल्लंघन किया और उपद्रव करने की कोशिश हुई. हालांकि छात्रों ने अब अपने बयान में बताया है कि उनकी तरफ से तमाम चीजों को ध्यान में रखा गया था. प्रदर्शन के दौरान छात्रों की प्राइवेसी का पूरा ख्याल रखा गया, साथ ही उन रास्तों को भी जाम नहीं किया गया, जिनसे वाहनों की आवाजाही होती है. छात्रों ने बताया कि उनके नारों में भी भड़काऊ भाषा का इस्तेमाल नहीं किया गया. 

छात्रों की मांगें और प्रशासन का जवाब

  • बाहरी जांच समिति का गठन करना – मांग मान ली गई
  • समिति के अध्यक्ष का नाम प्रदर्शनकारी छात्र तय करेंगे – स्वीकार कर लिया गया
  • समिति में छात्र प्रतिनिधियों को प्रदर्शनकारी छात्र चुनेंगे  – स्वीकार कर लिया गया
  • जांच समिति के जनादेश में छात्र ऋषिकेश की मौत की जांच शामिल हो – प्रशासन ने साफ किया कि ऋषिकेश की मौत की जांच भी होगी
  • प्रशासनिक लापरवाही के जिम्मेदार अधिकारियों को जांच पूरी होने तक छुट्टी पर भेजा जाए – जांच समिति निष्पक्षता के आधार पर इस पर फैसला लेगी
  • संस्थान के सभी मेंटल हेल्थ सपोर्ट से जुड़े नियमों को सार्वजनिक किया जाए – स्वीकार कर लिया गया

ये भी पढ़ें – IIT दिल्ली में खुदकुशी करने वाले छात्र की मां ने ठुकराया 1 करोड़ का मुआवजा, इन चीजों की कर दी डिमांड




पूरी स्टोरी पढ़ें







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button