खबर

कल का मौसम: दिल्ली-NCR में येलो अलर्ट, यूपी-राजस्थान में भारी बारिश, 15 राज्यों में IMD की चेतावनी | Weather Tomorrow kal ka mausam 30 july 2026 IMD Rain Alert for Delhi UP, Bihar and 15 States as Monsoon Gains Strength


Kal Ka Mausam 30 July 2025: दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर के कई राज्यों में मॉनसून फिर से जोर पकड़ रहा है. इस हफ्ते की शुरुआत से ही उत्तर भारत के राज्यों में भारी बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने कल दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार और ओडिशा समेत देश के 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम एक्सपर्ट्स का कहना है कि पश्चिम बंगाल-ओडिशा तट के पास बंगाल की खाड़ी में बना डीप डिप्रेशन मजबूत हो गया है. इसकी वजह से पूरे देश में भारी बारिश हो रही है और मॉनसून एक्टिव है. जानिए कल कहां कैसा मौसम रहेगा.

दिल्ली-NCR में भारी बारिश का येलो अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में बारिश का दौर जारी है. कल से ही पूरे एनसीआर में बारिश हो रही है. इस बीच मौसम विभाग ने कल के भी भारी बारिश और आंधी-तूफान का येलो अलर्ट जारी किया है. कल अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहने का अनुमान है. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि 30 जुलाई को ‘आंधी-तूफान के साथ बिजली चमकने’ की चेतावनी दी गई है. दोपहर और रात के समय तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: IANS

यूपी के कई जिलों में भारी बारिश

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी कल बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी का कहना है कि कल पश्चिमी यूपी के गाजियाबाद,गौतमबुद्ध नगर, मेरठ, मथुरा, अलीगढ़, बागपत समेत कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है. पश्चिमी यूपी में 31 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहेगा. इसके अलावा  2-4 अगस्त के बीच कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है. वहीं पूर्वी यूपी के जिलों में भी कल बारिश के आसार हैं. 2-4 अगस्त के बीच कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है.

बिहार में भी भारी बारिश

मौसम विभाग ने बिहार के कई जिलों में कल बारिश की संभावना जताई है. हालांकि इसे लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है. 31 जुलाई से 4 अगस्त के दौरान काफी व्यापक बारिश की संभावना है. 

बंगाल की खाड़ी से बन रहा डीप ड्रिपेशन

बंगाल की खाड़ी से बन रहा डीप ड्रिपेशन
Photo Credit: IMD

राजस्थान के 22 जिलों में बारिश का अलर्ट

राजस्थान में मॉनसून एक्टिव है.  राजधानी जयपुर समेत राज्य के कई हिस्सों में हुई भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है. इस बीच मौसम विभाग ने राज्य के 22 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है और कहा है कि 2 अगस्त तक सक्रिय मानसून बना रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार 30 और 31 जुलाई को उदयपुर और कोटा संभाग के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि पश्चिम बंगाल-ओडिशा तट के पास बंगाल की खाड़ी में बना डीप डिप्रेशन मजबूत हो गया है. इसके कारण मॉनसून ट्रफ इसी प्रणाली की ओर खिसक गई है, जिससे पूरे राजस्थान में मॉनसून सक्रिय हो गया है. उन्होंने बताया कि अगले तीन दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश जारी रहेगी और कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है.

इन राज्यों में भी कल बारिश का अलर्ट

  • बहुत भारी बारिश: पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ (महाराष्ट्र), हिमाचल प्रदेश और पंजाब
  • भारी बारिश: पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान, कोंकण और गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात, लक्षद्वीप

यह भी पढ़ें: Weather Today: दिल्ली में 3 दिन भारी बारिश, उत्तराखंड के 8 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, चारधाम यात्रा भी रोकी गई 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button