खबर

कम खर्च में पाएं सेलिब्रिटी जैसा निखार, ये 5 Beauty Hacks सच में करते हैं कमाल | 5 budget friendly celebrity beauty hacks how celebrities get glowing skin naturally



आज के समय में हर कोई सेलिब्रिटी जैसा ग्लो पाना चाहता है. अक्सर सोशल मीडिया पर सितारों की चमकदार और बेदाग त्वचा देखकर लगता है कि इसके पीछे महंगे प्रोडक्ट्स और लाखों रुपये के ट्रीटमेंट्स होंगे, लेकिन सच यह है कि कई सेलिब्रिटीज अपनी त्वचा की देखभाल के लिए बेहद आसान और किफायती तरीकों का इस्तेमाल करते हैं. अक्सर लोगों को लगता है कि खूबसूरत त्वचा पाने के लिए महंगे सीरम और लग्जरी स्किन केयर प्रोडक्ट्स जरूरी हैं, लेकिन ऐसा हमेशा नहीं होता. आप डेली रूटीन की छोटी-छोटी आदतें और घरेलू उपाय से भी अपनी त्वचा को हेल्दी और चमकदार बनाए रख सकते हैं.

रसोई में मौजूद तेल

महंगे बॉडी लोशन और ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर ढेर सारे पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है. आपकी रसोई में मौजूद कुछ प्राकृतिक तेल त्वचा और बालों को गहराई से पोषण देने का काम कर सकते हैं. उदाहरण के लिए, बादाम का तेल विटामिन E से भरपूर होता है, जो त्वचा को मुलायम और स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है. रात को आंखों के नीचे इसकी 1-2 बूंदें लगाने से डार्क सर्कल्स कम करने में भी मदद मिल सकती है. वहीं, नारियल तेल भी लंबे समय से बालों की देखभाल के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है. कई सेलिब्रिटी भी बालों की मालिश के लिए नारियल तेल का उपयोग करती हैं. यह बालों में नमी बनाए रखने, रूखेपन को कम करने और उन्हें चमकदार बनाने में मदद करता है.

चावल का पानी

पिछले कुछ वर्षों में चावल के पानी को स्किनकेयर में काफी इस्तेमाल किया जा रहा है. चावल का पानी अमीनो एसिड, विटामिन और कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो त्वचा को शांत करने और प्राकृतिक निखार देने में मदद कर सकते हैं. इसे बनाना भी बेहद आसान है. एक मुट्ठी चावल को अच्छी तरह धोकर एक कटोरी पानी में लगभग एक घंटे तक भिगो दें. इसके बाद पानी को छानकर स्प्रे बोतल में भर लें. आप इसे चेहरे पर टोनर की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं.

बर्फ का इस्तेमाल

अगर सुबह उठने के बाद आपका चेहरा सूजा हुआ या थका-थका नजर आता है, तो बर्फ का इस्तेमाल आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. यह एक बेहद आसान और लगभग बिना खर्च वाला ब्यूटी हैक है, जिसे कई लोग अपनी स्किनकेयर रूटीन में शामिल करते हैं. बर्फ को चेहरे पर हल्के हाथों से लगाने से त्वचा की सूजन कम करने और चेहरे को तरोताजा दिखाने में मदद मिल सकती है. इसके लिए बर्फ के टुकड़े को सीधे त्वचा पर लगाने की बजाय किसी मुलायम सूती कपड़े में लपेट लें. फिर इसे चेहरे, जबड़े और आंखों के नीचे धीरे-धीरे घुमाएं. इससे चेहरा फ्रेश और अधिक टोन दिख सकता है.

अच्छी नींद और भरपूर पानी

चाहे आप कितने भी महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स इस्तेमाल कर लें, अगर आपकी नींद पूरी नहीं होती और शरीर में पानी की कमी रहती है, तो त्वचा पर उसका असर दिखाई दे सकता है. स्वस्थ और चमकदार त्वचा के लिए रोजाना पर्याप्त नींद लेना और भरपूर पानी पीना बहुत जरूरी है.

मुल्तानी मिट्टी और हल्दी जैसे पारंपरिक नुस्खे

मुल्तानी मिट्टी और हल्दी ऐसे ही प्राकृतिक तत्व हैं, जिनका उपयोग लंबे समय से स्किनकेयर में किया जाता रहा है. मुल्तानी मिट्टी त्वचा से अतिरिक्त तेल और गंदगी को साफ करने में मदद कर सकती है, जबकि हल्दी अपने एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के लिए जानी जाती है. इसके अलावा, बेसन और हल्दी से बना पारंपरिक उबटन भी काफी लोकप्रिय है. आप एक चुटकी कस्तूरी हल्दी में बेसन और थोड़ा दूध या दही मिलाकर पेस्ट तैयार कर सकते हैं. इसे चेहरे पर लगाने से त्वचा की सफाई, हल्की एक्सफोलिएशन और निखार में मदद मिल सकती है.

यह भी पढ़ें:- Monsoon Home Care: दीवारों पर फफूंद लग गई, फंगस को रोकने के 5 आसान तरीके

यह भी पढ़ें:- बारिश में घर पर हो रहे हैं बोर? परिवार और बच्चों के साथ खेलें ये 5 बोर्ड गेम्स




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button