खबर

ओवरलोड था ट्रक, RTO की चेकिंग देखते ही हाईवे पर ही माल खाली कर भागा ड्राइवर; वीडियो हुआ वायरल | Greater Noida Eastern Peripheral Highway overloaded truck drivers, upon spotting RTO unloaded stones on road


उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित दादरी थाना क्षेत्र के चकसेनपुर के पास ईस्टर्न पेरिफेरल हाईवे पर ओवरलोड ट्रक चालकों की लापरवाही से बड़ा हादसा हो सकता था. आरटीओ की कार्रवाई के डर से कुछ ट्रक चालकों ने अपने वाहनों से जैक की मदद से बड़े-बड़े पत्थर सड़क पर गिरा दिए. अचानक सड़क पर पत्थर आ जाने से हाईवे पर अफरातफरी मच गई और वाहनों की लंबी कतार लग गई.

हाईवे से गुजर रहे कई वाहन इन पत्थरों की चपेट में आ गए. पत्थरों पर चढ़ने से दर्जनों गाड़ियों के टायर पंचर हो गए. भीषण गर्मी के बीच यात्री घंटों तक हाईवे पर फंसे रहे और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा.

मदद के लिए मौके पर पंचर मशीन भी बुलवाई गई

घटना की सूचना मिलते ही दादरी थाना पुलिस और ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने तुरंत जेसीबी और कर्मचारियों की मदद से सड़क पर पड़े भारी पत्थरों को हटाने का काम शुरू किया. वाहनों के पंचर होने से परेशान यात्रियों की मदद के लिए मौके पर पंचर मशीन भी बुलवाई गई. पुलिस और ट्रैफिक टीम ने मिलकर वाहनों को निकलवाया और हाईवे पर यातायात व्यवस्था को सामान्य कराया. ईस्टर्न पेरिफेरल हाईवे जैसे व्यस्त मार्ग पर अचानक पड़े भारी पत्थर किसी बड़े हादसे का कारण बन सकते थे, लेकिन समय रहते पुलिस की कार्रवाई से स्थिति संभाल ली गई. पुलिस अब सड़क पर पत्थर गिराने वाले ट्रक चालकों की पहचान कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

ये भी पढ़ें : सोनीपत, पानीपत, मानेसर और पलवल तक नमो भारत ही नहीं मेट्रो भी होगी शुरू, दिल्ली से मिनटों में पूरा होगा सफर

लेखक के बारे में

img

नरेंद्र ठाकुर

Reporter






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button