खबर

मॉनसून में सुधार के बावजूद बारिश की कमी से जूझ रहे 12 राज्य, मेघालय सबसे ज्यादा प्रभावित | India Faces 12% Monsoon Rainfall Deficit Despite Recent Showers; Meghalaya Records Highest Shortfall


दक्षिण-पश्चिम मॉनसून सीजन के दौरान देशभर में पिछले कुछ दिन में कई राज्यों में अच्छी बारिश हुई है. लेकिन इसके बावजूद इस सीजन के दौरान 01 जून से 13 अगस्त के बीच बारिश की कमी 12% बनी हुई है.

सबसे ज्यादा कमी पूर्वी और उत्तर-पूर्वी राज्यों में रिकॉर्ड की गयी है, जहां अब तक मॉनसून सीजन के दौरान बारिश औसत से 26.6% कम हुई है. दक्षिण-प्रायद्वीपीय भारत में बारिश की कमी 19.1% और उत्तर-पश्चिम भारत में 10.8% रही है.

भारत मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया में सबसे अधिक बारिश वाले इलाकों में एक मेघालय में बारिश की कमी सबसे ज़्यादा 58% दर्ज की गई है.

Latest and Breaking News on NDTV

20%+ बारिश की कमी झेल रहे 12 राज्य (01 जून, 2026 से 13 जून, 2026)

मेघालय: -58% 
बिहार: -39%
मणिपुर: -38% 
अरुणाचल प्रदेश: -38% 
पंजाब: -37% 
आंध्र प्रदेश: -35% 
झारखण्ड: -25%
असम: -25%
उत्तर प्रदेश: -24%
केरल: -22%
मिज़ोरम: – 21%
कर्नाटक: – 20% 

Latest and Breaking News on NDTV

भारत मौसम विभाग के मुताबिक, तटीय पश्चिम बंगाल के ऊपर बने अवदाब के असर से आज गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड और छत्तीसगढ़ में कुछ जगहों पर बहुत ज़्यादा बारिश होने की संभावना है.

इसके अगले 24 घंटों के दौरान गंगीय पश्चिम बंगाल एवं झारखंड के ऊपर से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते रहने की बहुत संभावना है. इसकी वजह से इन राज्यों में बारिश की कमी कुछ कम होने की उम्मीद है.

साथ ही, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है, जो इस हफ़्ते के दौरान ज्यादातर दिनों में होगी. अगर इन क्षेत्रों में पूर्वानुमान के मुताबिक बारिश होती है, तो इन राज्यों में मॉनसून की बारिश की कमी की कुछ भरपाई हो सकेगी.

यह भी पढ़ें: कल का मौसम: दिल्ली, UP, बिहार समेत 18 राज्यों में भारी बारिश, ओडिशा-छत्तीसगढ़ में रेड अलर्ट




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button