

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ‘हैवान’ का टीजर सामने आते ही इसे लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ गई है. फिल्म में दोनों कलाकारों को एक अलग अंदाज में देखने की झलक मिली है और अब हर कोई इसकी कहानी जानना चाहता है. लेकिन अगर आप फिल्म की कहानी का अंदाजा रिलीज से पहले ही लगाना चाहते हैं तो इसके लिए एक आसान रास्ता है. दरअसल, ‘हैवान’ मलयालम सिनेमा की एक चर्चित फिल्म का हिंदी रीमेक है. यह फिल्म है मोहनलाल की ‘ओप्पम’, जिसे आप घर बैठे ओटीटी पर भी देख सकते हैं.
मोहनलाल की ‘ओप्पम’ से जुड़ा है ‘हैवान’ का कनेक्शन
‘हैवान’ को मोहनलाल की 2016 में आई फिल्म ‘ओप्पम’ का ऑफिशियल हिंदी रीमेक बताया गया है. हालांकि हिंदी फिल्म में कहानी और किरदारों में बदलाव किए गए हैं. यानी अक्षय कुमार और सैफ अली खान की आने वाली फिल्म देखने से पहले अगर आप इसकी मूल कहानी देखना चाहते हैं तो ‘ओप्पम’ आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकती है. ‘ओप्पम’ में मोहनलाल ने जयरमन नाम के एक नेत्रहीन शख्स का किरदार निभाया था. अंधा होने के बावजूद जयरमन की सुनने, सूंघने और छूकर चीजों को पहचानने की क्षमता बेहद तेज है. इतना ही नहीं, वह मार्शल आर्ट में भी माहिर है.
Akshay plays Antagonist in #Oppam Remake #Haiwaan
“While #SaifAliKhan plays a visually challenged caretaker who is an expert in #Kalaripayattu, #AkshayKumar, the antagonist, will be seen as a ruthless, cold-blooded killer out to avenge his family.”- Source (MidDay @upalakbr999) pic.twitter.com/m50MSyotJj
— $@M (@SAMTHEBESTEST_) July 27, 2025
लिफ्ट ऑपरेटर की जिंदगी में कैसे आता है बड़ा ट्विस्ट?
जयरमन एक अपार्टमेंट बिल्डिंग में लिफ्ट ऑपरेटर और केयरटेकर का काम करता है. अपनी बहन की शादी के लिए पैसे जुटाने की कोशिश कर रहे जयरमन की जिंदगी उस वक्त बदल जाती है, जब वह उसी बिल्डिंग में रहने वाले रिटायर्ड चीफ जस्टिस कृष्णमूर्ति की मदद करने लगता है. जयरमन कृष्णमूर्ति के प्रति काफी वफादार है और बिना ज्यादा सवाल किए उनकी मदद करता है. इसके बाद कहानी में ऐसे मोड़ आते हैं, जो फिल्म को साधारण कहानी से एक रोमांचक थ्रिलर में बदल देते हैं. हालांकि हिंदी रीमेक में कहानी और किरदारों को किस तरह पेश किया गया है, यह फिल्म देखने के बाद ही पूरी तरह साफ होगा.
‘ओप्पम’ 8 सितंबर 2016 को रिलीज हुई थी और इसे दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी. फिल्म ने दुनिया भर में 52 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी और इसे आईएमडीबी पर 7.3 की रेटिंग भी मिली है. ये फिल्म जियो हॉटस्टार पर देखी जा सकती है.
ये भी पढ़ें; सिर्फ 12 लाख में बनकर तैयार हुई थी 32 साल पुरानी ये फिल्म, हुई ब्लॉकबस्टर, अब फिर हो रही है रिलीज





