मध्य प्रदेश

MP Congress: प्रदर्शन से दूरी पर NSUI के 22 जिला अध्यक्षों को नोटिस, कार्यकर्ताओं का भरोसा खो चुकी है कांग्रेस- बीजेपी


मध्य प्रदेश कांग्रेस में राज्यसभा चुनाव की तीसरी सीट को लेकर शुरू हुआ विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है. कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के बाद पार्टी ने इसे लोकतंत्र पर हमला बताते हुए प्रदेशव्यापी विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया था. लेकिन इस विरोध कार्यक्रम ने पार्टी के भीतर अनुशासन और संगठनात्मक एकजुटता पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

अब पार्टी की ओर से NSUI के जिला अध्यक्षों के खिलाफ बड़ा कदम उठाया है. दरअसल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने विरोध प्रदर्शन में हिस्सा नहीं लेने वाले NSUI के 22 जिला अध्यक्षों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. इस को लेकर संगठन की ओर से प्रक्रिया सामने आई है .

मिली जानकारी के मुताबिक, संगठन ने कहा, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के साफ निर्देश के बावजूद भी कई जिलों में प्रदर्शन नहीं हुए, जिसे पार्टी ने घोर आपत्तिजनक माना है.इसी कड़ी में सभी जिला अध्यक्षों से तीन दिन के में जवाब मांगा गया है.

रायसेन में मंच संचालक को फटकारा फिर शिवराज सिंह ने कहा- ‘तुम बैठो, मामा खड़ा रहेगा तुम्हारे लिए’

बीजेपी ने कांग्रेस पर कसा तंज  

मिली जानकारी के अनुसार, इस मुद्दे पर बीजेपी ने कांग्रेस तंज कसा है. बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रमुख आशीष अग्रवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा, आंदोलन नहीं होने पर कांग्रेस को अपने ही नेताओं को नोटिस जारी करना पड़ा.

उन्होंने कहा कि यह सिर्फ नोटिस नहीं, बल्कि इस बात की गवाही है कि कांग्रेस के कार्यकर्ता और युवा अब अगुवाई के बुलावे यानी निमंत्रण पर सड़क पर उतरने को तैयार नहीं हैं. उन्होंने साफ कहा, कांग्रेस का असली संकट विपक्ष में होने का नहीं, बल्कि अपने ही कार्यकर्ताओं का भरोसा खोने का है.

दिग्विजय सिंह ने चंपत राय को बताया ‘सबसे भ्रष्ट’, RSS को मिलने वाले चंदे पर भी उठाए सवाल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button