मध्य प्रदेश

‘ऐसे शब्द कहां से लेकर आती हैं’, कंगना रनौत पर भड़के मंत्री


हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मंडी से बीजेपी सांसद और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के हालिया बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. विक्रमादित्य सिंह ने कंगना द्वारा देश के युवाओं के लिए इस्तेमाल की गई भाषा को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और करोड़ों युवाओं का अपमान करार दिया है.

शिमला में पत्रकारों से बातचीत करते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सांसद कंगना रनौत द्वारा युवाओं के लिए “गटर छाप” और “कीड़े-मकोड़े” जैसे शब्दों का इस्तेमाल करना पूरी तरह अनुचित है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “मंडी की सांसद महोदया आखिर ऐसे शब्द कहां से लेकर आती हैं? क्या उन्हें किसी ऐसी यूनिवर्सिटी से शिक्षा मिली है, जहां इस प्रकार के पर्यायवाची शब्द सिखाए जाते हैं? जिन शब्दों को आम लोग सोच भी नहीं सकते, उनका प्रयोग एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि द्वारा युवाओं के लिए किया जाना बेहद चिंताजनक है.”

हिमाचल लैंडस्लाइड: किन्नौर से टूटा संपर्क, NH-5 पूरी तरह बंद

बीजेपी नेतृत्व पर भी साधा निशाना

विक्रमादित्य सिंह ने इस मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के शीर्ष नेतृत्व को भी घेरा. उन्होंने कहा कि कंगना रनौत देश के युवाओं के खिलाफ इतना जहर उगल रही हैं, लेकिन इसके बावजूद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उनके साथ बैठकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं. उन्होंने मांग की कि बीजेपी नेतृत्व को इस मामले में अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए.

पैलेट गन के इस्तेमाल का उठाया मुद्दा

लोक निर्माण मंत्री ने युवाओं पर पैलेट गन के इस्तेमाल का मुद्दा भी जोर-शोर से उठाया. उन्होंने कहा कि देश के युवाओं के ऊपर पैलेट गन का इस्तेमाल किया जाना पूरी तरह से गलत है. विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी लगातार इस मुद्दे को उठा रहे हैं और केंद्र सरकार को इस संबंध में देश को जवाब देना चाहिए.

आपदा अपडेट: ‘शाम तक बहाल हो जाएंगी 121 सड़कें’

प्रदेश में भारी बारिश से प्रभावित सड़कों की स्थिति पर अपडेट देते हुए PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि वर्तमान में हिमाचल प्रदेश में 211 सड़कें बंद हैं. लोक निर्माण विभाग युद्धस्तर पर बहाली कार्य में जुटा हुआ है. इनमें से 121 सड़कों को आज शाम तक यातायात के लिए बहाल कर दिया जाएगा. उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रदेश सरकार का पूरा ध्यान सड़क संपर्क बहाल करने पर है ताकि आम जनता को असुविधा न हो.

कांग्रेस में शामिल हुए 70 नेता-कार्यकर्ता

इस दौरान राजनीतिक मोर्चे पर भी कांग्रेस को मजबूती मिली. लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह की मौजूदगी में आज शिमला कांग्रेस भवन में बीजेपी सहित अन्य दलों के करीब 70 लोग कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए.

हिमाचल: धर्मशाला BJP विधायक पर FIR, आय से अधिक संपत्ति के आरोप



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button