मध्य प्रदेश

एशियन गेम्स में भारतीय निशानेबाजों ने किया कमाल, CM मोहन यादव ने दी बधाई


मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जापान में चल रहे एशियन गेम्स-2026 में निशानेबाजी की एयर राइफल स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए भारतीय खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं.

सोमवार को 10 मीटर एयर राइफल की व्यक्तिगत स्पर्धा में भारतीय निशानेबाज हिमांशु ढिल्लों ने रजत पदक और रुद्रांक्ष बालासाहेब पाटिल ने कांस्य पदक जीतकर देशवासियों को गौरवान्वित किया.

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ‘एक्स’ पर लिखा कि हमारे प्रतिभावान निशानेबाजों ने एशियन गेम्स में सटीक निशाना साधकर भारत को पहले डबल पोडियम फिनिश के जश्न मनाने का अवसर दिया है. सीएम मोहन यादव ने एशियन गेम्स में भाग ले रहे भारतीय दल में शामिल सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामना की है.

साथ ही सीएम ने सुचिका तरियाल को भी बधाई दी. उन्होंने एक्स पर लिखा, ” जापान में आयोजित Asian Games 2026 में 60 किग्रा वर्ग की Mixed Martial Arts (MMA) स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर सुचिका तरियाल जी को हार्दिक बधाई. इस स्पर्धा में पदक जीतने वाली सुचिका जी पहली भारतीय हैं. आपके शानदार प्रदर्शन ने देश का मान बढ़ाया है। उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं.”

 

इससे पहले रविवार को सीएम मोहन यादव ने एक्स हैंडल पर लिखा, “Asian Games 2026 की Women’s 10m Air Rifle Individual event में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीतने पर भारतीय निशानेबाज इलावेनिल वलारिवन जी को बहुत-बहुत बधाई.”

उन्होंने आगे लिखा,”हमारी बेटी की यह शानदार उपलब्धि देश की करोड़ों बेटियों के लिए प्रेरणा है. आपकी प्रतिभा, मेहनत और सफलता ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है.आप इसी तरह देश का नाम रोशन करती रहें. उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं!”





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button