खबर

ECHS Recruitment 2026: मेडिकल ऑफिसर समेत 96 पदों पर भर्ती, 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, सैलरी 1.30 लाख तक | echs-recruitment-2026-medical-officer-pharmacist-clerk-96-vacancies-apply-offline-last-date-4-october



Jobs 2026 : पूर्व-सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ईसीएचएस सेल), सिकंदराबाद ने तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक के तय स्थानों पर संविदा के आधार पर नौकरियां निकली हैं. ECHS ने मेडिकल, पैरा-मेडिकल और नॉन-मेडिकल स्टाफ के विभिन्न 96 पदों पर रिक्तियों की घोषणा एक आधिकारिक अधिसूचना के माध्यम से की है. आईएनएस के अनुसार यह भर्तियां ईएसएम (पूर्व सैनिक) या शहीद सैनिकों की विधवाओं के लिए 12 महीने और आम नागरिकों के लिए 11 महीने का होगा. ऐसे में आइए जानते हैं इस भर्ती के लिए योग्यता, अप्लाई कैसे करें, सैलरी कितनी मिलेगी और सिकेक्शन प्रोसेस क्या है. 

वैकेंसी डिटेल्स

ईसीएचएस सेल की ओर से जारी कुल 96 रिक्तियों में मेडिकल स्पेशलिस्ट के 4, मेडिकल ऑफिसर के 22, डेंटल ऑफिसर के 10, ऑफिसर-इन-चार्ज के 3, डेंटल असिस्टेंट/टेक्नीशियन/हाइजीनिस्ट के 6, फार्मासिस्ट के 12, लैब टेक्नीशियन के 7, लैब असिस्टेंट का 1, नर्सिंग असिस्टेंट के 3, फिजियोथेरेपिस्ट के 3, डेटा एंट्री ऑपरेटर/क्लर्क के 4, क्लर्क के 2, महिला अटेंडेंट के 2, चौकीदार के 4, सफाईवाला के 8 और प्यून के 5 पद शामिल हैं.

4 अक्टूबर तक कर सकते हैं अप्लाई

इन सभी पदों के लिए ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है. आवेदन जमा करने की लास्ट डेट 4 अक्टूबर 2026 शाम 6 बजे तक है. 

क्या चाहिए योग्यता

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास पद के अनुसार एमडी/एमएस, एमबीबीएस, बीडीएस, ग्रेजुएशन, डेंटल हाइजीनिस्ट में डिप्लोमा, बी.फार्मेसी, डीएमएलटी, बीएससी नर्सिंग, जीएनएम, फिजियोथेरेपी डिप्लोमा, क्लर्कियल ट्रेड क्वालिफिकेशन, 8वीं पास या अन्य निर्धारित योग्यताएं होनी चाहिए. विस्तृत जानकारी अभ्यर्थी आधिकारिक नोटिफिकेशन में देख सकते हैं.

सिलेक्शन प्रोसेस

योग्य उम्मीदवारों का सिलेक्शन एप्लिकेशन और डॉक्यूमेंट्स वैरिफिकेशन, रिटेन एग्जाम, इंटरव्यू और फाइनल मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा.

कितनी मिलेगी सैलरी?

सिलेक्टेड कैंडिडेट्स को पद के अनुसार 21,800 रुपये से लेकर 1,30,000 रुपये प्रति माह तक सैलरी दी जाएगी.

अप्लाई कैसे करें?

आवेदन करने के लिए सबसे पहले ईसीएचएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और संबंधित पद का आवेदन पत्र डाउनलोड करें. फॉर्म का प्रिंट निकालकर उसमें मांगी गई सभी जानकारी भरें.

इसके बाद जरूरी दस्तावेज अटैच करें और एप्लिकेशन फॉर्म को एक लिफाफे में डालकर इस पते पर पोस्ट कर दीजिए-

प्रभारी अधिकारी,
 स्टेशन मुख्यालय ईसीएचएस सेल,
 मुख्यालय टीएएसए, राष्ट्रपति निलयम के पास,
 सिकंदराबाद – 500010, तेलंगाना.




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button