खबर

‘इस बिल का मकसद पेपर लीक इकोसिस्टम को…,’ लोकसभा में पेपर लीक विरोधी बिल पास होने पर बोले प्रह्लाद जोशी | Education Minister Pralhad Joshi after the anti-paper leak bill was passed in the Lok Sabha



लोकसभा में पेपर लीक विरोधी बिल पास होने पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि यह ऐतिहासिक कानून प्रतियोगी परीक्षाओं की पवित्रता की रक्षा करेगी. प्रह्लाद जोशी ने कहा, “लोकसभा ने Public Examinations (Prevention of Unfair Means) Amendment Bill, 2026 को ध्वनिमत से पारित कर परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता, निष्पक्षता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया है.”

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा, “इस विधेयक के तहत कड़ी सजा, फास्ट-ट्रैक अदालतें, सशक्त जांच तंत्र और परीक्षा में धांधली करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई का प्रावधान किया गया है, जिससे पेपर लीक के पूरे नेटवर्क पर प्रभावी रोक लगाई जा सकेगी. यह ऐतिहासिक कानून प्रतियोगी परीक्षाओं की पवित्रता की रक्षा करने और देश के करोड़ों युवाओं के सपनों एवं मेहनत को सुरक्षित रखने की दिशा में एक निर्णायक पहल है.”

विपक्ष की नोकझोंक के साथ बिल पास

आज एंटी पेपर लीक बिल  (परीक्षा संशोधन बिल) लोकसभा में और राज्यसभा में वंदे मातरम बिल पास हुआ. इससे पहले राहुल गांधी के भाषण को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष में जमकर नोकझोंक हुई.

राहुल गांधी के कुछ शब्दों पर और गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ दिए गए बयान को लेकर सत्ता पक्ष ने काफी आपत्ति जताई. इसके बाद मंत्री जितेंद्र सिंह ने भी राहुल गांधी पर कटाक्ष किया कि वह पीएम नहीं बन पाए तो पीएम हाउस पर धरने के लिए बैठ गए.

जितेंद्र सिंह ने कहा कि सदन में पूरी जिम्मेदारी और तथ्यों के साथ बात करनी चाहिए. राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि गृहमंत्री आदेश के बाद छात्रों पर गोली चलाई गई. इस पर जितेंद्र ने साफ किया कि प्रदर्शन के दौरान कोई गोली नहीं चली और गृहमंत्री गोली चलाने का आदेश नहीं देता. गोली चलाने का आदेश मजिस्ट्रेट देता है. बिना तथ्य के बात मत कीजिए. 

जितेंद्र सिंह ने राहुल पर कटाक्ष भी किया कि PM नहीं बन सके तो पीएम आवास पर जाकर बैठ गए. फिलहाल लोकसभा की कार्यवाही को गुरुवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया है.  

यह भी पढ़ें: ‘राहुल गांधी ने संसद में झूठ फैलाया’, ‘गोली चलाई गई’ वाले बयान पर बीजेपी का जवाब






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button