खबर

अमायरा के नए वीडियो में क्या है, 8:40 से 12.29 बजे के बीच क्या हुआ – 10 बातें | What is there in Amaira’s new video what happened from 8:40 to 12:29 in classroom know 10 points












अमायरा के स्कूल के अंतिम दिन का सीसीटीवी उसके माता-पिता ने जारी किया है

NDTV

जयपुर का बहुचर्चित अमायरा केस एक बार फिर से चर्चा में है. अमायरा के माता-पिता ने 8 जुलाई को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमें उन्होंने इस मामले में पुलिस की अब तक की जांच पर असंतोष जताया और न्यायालय से इंसाफ करने की अपील की. अमायरा के पिता विजय और मां शिवानी ने उस दिन एक नया वीडियो भी जारी किया. इसमें नीरजा मोदी स्कूल में कक्षा 4 में पढ़नेवाली छात्रा अमायरा के आखिरी दिन की सारी CCTV रिकॉर्डिंग है. इस वीडियो में सिलसिलेवार रूप से दिखाया गया है कि अमायरा ने 1 नंवबर 2025 को सुबह स्कूल जाने के बाद से आखिरी क्षण तक क्या-क्या किया और उसके साथ स्कूल में क्या हुआ. अमायरा के माता-पिता बताते हैं कि इस वीडियो के घटनाक्रम से ये बातें जाहिर हो जाती हैं – 

  1. 8:40  – अमायरा सुबह सबसे पहले, क्लासरूम में आती है. वह अपनी डेस्क पर बैग रखती है और बिल्कुल सामान्य दिखती है. दो-तीन मिनट में और भी बच्चे क्लासरूम में आते हैं. 8:44 पर उसकी दोस्त क्लासरूम में आती है और वह उससे बात करने लगती है. सब सामान्य लगता है. सुबह 9:10 बजे वह क्लास में अन्य साथियों के साथ बात करती नजर आ रही है.
  2. 9:10 बजे वह डांस क्लास के लिए जाती है. 9:30 बजे वह डांस क्लास में एक्टिविटी में भी डांस करते हुए नजर आ रही है.
  3. 10:50 के बाद वह दोबारा क्लासरूम में आती है. 11 बजे बच्चे खेल रहे हैं.
  4. 11:15 के आसपास बच्चे उसे डिजिटल स्लेट पर कुछ लिखते हैं और उसे दिखाते हैं. इसके बाद कुछ सहपाठी उसकी सीट के पास आते हैं, उससे कोई बात करते हैं, जैसे उसे चिढ़ा रहे हो, बार-बार स्लेट पर उसे कुछ दिखाया जाता है.
  5. 11:25 के आस-पास अमायरा परेशान नजर आती है वह बार-बार अपने बालों को खींच रही है, बार बार सिर पर हाथ लगा रही है. 11:25 से 12:26 के बीच वह चार बार टीचर के पास जाती है, उन्हें कुछ समझाने की कोशिश करती है, वह अपने हाथ के इशारों से कुछ बनाकर बताने की कोशिश भी करती हुई नजर आ रही है, लेकिन शिक्षिका उसकी बात पर ध्यान नहीं देती है.
  6. 12:20 पर कुछ बच्चे और अमायरा क्लास टीचर की डेस्क के पास बात कर रहे हैं. टीचर अमायरा की ओर ऊंगली दिखाकर सख्ती से कुछ कहती है. अमायरा चुपचाप खड़ी है.
  7. 12:23 पर क्लास टीचर कुछ बच्चों से बात कर रही है. अमायरा की तरफ इशारा करती है. अमायरा हैरानी से सिर पर हाथ रखती है. बहुत परेशान लगती है. एक और बच्ची टीचर से कुछ कहती है और टीचर फिर अमायरा से कुछ कहती है.
  8. 12:26 पर अमायरा उठकर उस बच्ची के पास जाती है और कुछ पूछती है. वह वापस अपनी सीट पर जाती है. लेकिन खड़ी रहती है. वह एक बार फिर टीचर के पास जाती है जहां दूसरे बच्चे खड़े हैं.
  9. 12:27 पर वह टीचर से परमिशन लेकर क्लास से बाहर जाती है. इसके बाद अपने फ्लोर से चौथे फ्लोर तक सीढ़ियों से जाती नजर आ रही है. कोई भी उसे एक बार भी नहीं रोकता है, ना ही पूछता है कि आखिर जब उसकी क्लास नीचे के फ्लोर पर है तो वह ऊपर क्यों जा रही है.
  10. 12:29 पर वह चौथी मंजिल से कूद जाती है.

अमायरा के माता-पिता का कहना है कि उन्होंने यह वीडियो इसलिए जारी किया है ताकि लोगों को पता चल सके कि उनकी 9 साल की बच्ची के साथ स्कूल में जो हुआ वह किसी भी बच्चे के साथ हो सकता है.

ये भी पढ़ें-: अमायरा ने क्यों उठाया खौफनाक कदम? मालिक, प्रिंसिपल, टीचर पर चार्जशीट के बाद भी नहीं मिल रहा जवाब

हेल्पलाइन
वंद्रेवाला फाउंडेशन फॉर मेंटल हेल्‍थ 9999666555 या help@vandrevalafoundation.com
TISS iCall 022-25521111 (सोमवार से शनिवार तक उपलब्‍ध – सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक)
(अगर आपको सहारे की ज़रूरत है या आप किसी ऐसे शख्‍स को जानते हैं, जिसे मदद की दरकार है, तो कृपया अपने नज़दीकी मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य विशेषज्ञ के पास जाएं)




पूरी स्टोरी पढ़ें







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button