

Virgo Tarot Card Horoscope: कन्या राशि का राशिफल
(Photo Credit: NDTV)
Virgo Tarot Card Horoscope 23 October 2026 Kanya Tarot Card Rashifal: कुछ गलत कार्य का समर्थन न करने से परिवार के किसी सदस्य की नाराजगी सहन करना पड़ सकती है. परिवार के छोटे बच्चे को अजनबी लोगों से दूर रखें. बीती हुई बातों को पारिवारिक मुद्दे का कारण ना बनाएं. व्यर्थ की बातचीत से दूर रहें. जिन बातों को लेकर परेशानी हो सकती है, उन बातों से दूर रहें. ना चाहते हुए भी जीवनसाथी की बातों को मानना पड़ सकता है. सामने वाले की जिद्द के चलते उसकी बातें मान सकते हैं. परिवार की सुख शांति के लिए पारिवारिक व्यवसाय को संभाल सकते हैं. इस समय व्यवसायिक में कुछ नवीनता लाने का प्रयास करेंगे.
व्यवसायिक/ Professional:- शिक्षा से जुड़े कार्यों में गति आती नजर आएगी. किसी बड़े कार्य को लेकर धन पूंजी को लगाना पड़ सकता है. इस समय कार्यों को बढ़ाने पर विचार करें. सही समय पर लगाया गया धन कार्य को काफी बढ़ा सकता है. नई नौकरी की तलाश अच्छे परिणाम लेकर सामने आ सकती है. मनचाहे स्थान पर नौकरी प्राप्ति की संभावना बन सकती है. आपके कार्यों पर वरिष्ठ जनों के नजर हो सकती है. कार्य को पूरा करते समय उसकी बारीकियों पर ध्यान दें.
स्वास्थ्य/Health:- हमेशा होने वाले पेट दर्द को नजरअंदाज ना करें. घरेलू उपचार से लाभ न होने पर चिकित्सक से परामर्श ले सकते हैं.
आर्थिक स्थिति/Finance:- पुराने कार्यों का अच्छा प्रतिफल लाभ के रूप में सामने आ सकता है.इस समय अच्छी योजना में धन निवेश पर विचार करेंगे.
रिश्ते/Relationship:- पुरानी बातों को लेकर किसी के साथ विवाद न बढ़ने दे. रिश्तो में मधुरता लाने का प्रयास करें.
पूरी स्टोरी पढ़ें





