

घर पर धूप बत्ती कैसे बनाएं?
कोई त्योहार हो या फिर घर में कोई धार्मिक काम, तो घर को सजाने और पूजा के लिए गेंदे के फूल, आम के पत्ते और गुलाब के फूल समेत कई पूजा के लिए बहुत सी सामग्री आती है, लेकिन त्योहार या कार्यक्रम खत्म होने के बाद इन फूलों और सामान को ऐसे ही कूड़े में फेंक दिया जाता है. ये फूल और पत्ते सूखकर बेकार हो जाते हैं. लेकिन, आप घर पर ही इन सूखे हुए पत्तों का दोबारा इस्तेमाल कर सकते हैं. इन फूल-पत्तों की मदद से घर पर ही सुगंधित अगरबत्ती या धूप तैयार की जा सकती है. चलिए आपको बताते हैं घर पर अगरबत्ती कैसे बनाएं और गुलाब, गेंदे के फूल और आम के पत्तों से धूप बनाने का आसान तरीका.
मशहूर शेफ पंकज भदौरिया ने अपने चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में घर पर धूप बनाने का तरीका बताया गया है. त्योहार के समय घर में गेंदे, गुलाब के फूल और आम के पत्तों का इस्तेमाल घर की सजावट में भी खूब होता है. ये फूल और पत्ते सूख जाते हैं और कूड़े में फेंक दिए जाते हैं. गेंदे और गुलाब के फूलों में नेचुरल सुगंध होती है. अगर, इनकी पंखुड़ियों को अच्छी तरह सुखाकर पीस लिया जाए, तो उनसे सुगंधित पाउडर तैयार किया जा सकता है. ये पाउडर अगरबत्ती बनाने में इस्तेमाल किया जाता है और घर में नेचुरल महक फैलाने में मदद करता है.
घर पर धूप कैसे बनाएं
- सूखी गेंदे की पंखुड़ियां
- सूखे और साफ आम के पत्ते
- हर्बल धूप या अगरबत्ती पाउडर
- नेचुरल बाइंडिंग एजेंट
- जरूरत के अनुसार पानी
घर पर कैसे बनाएं अगरबत्ती
सबसे पहले गेंदे और गुलाब की पंखुड़ियों और पत्तों को अच्छी तरह साफ करके धूप में सुखा लें. जब ये पूरी तरह सूख जाएं, तो इन्हें बारीक पीसकर पाउडर बना लें. अब इसमें हर्बल पाउडर मिलाएं. इसके बाद बाइंडिंग एजेंट और थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा मिश्रण तैयार करें. इसमें घी और कपूर मिला सकते हैं. इसे छोटे-छोटे शंकु या अगरबत्ती जैसा आकार बना लें और इसे कुछ समय के लिए अच्छे से सूखा लें. आप इन प्राकृतिक अगरबत्तियों का इस्तेमाल पूजा या घर को सुगंधित बनाने के लिए कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें:- अंडे के छिलके पौधों में कैसे डालें? पौधों के लिए बनाएं कैल्शियम वाली लिक्विड खाद
यह भी पढ़ें:- गंजेपन वाली जगह पर प्याज का रस लगाने से क्या होता है? प्याज का इस्तेमाल करने के लिए 3 आसान तरीके
यह भी पढ़ें:- केले के छिलके को पौधों में कैसे डालें? पौधों के लिए सस्ता घोल बनाने का आसान तरीका
पूरी स्टोरी पढ़ें





