खबर

Virgo Tarot Card Rashifal: आज सोच-समझकर उठाएं कदम, छोटी चूक बन सकती है बड़ी परेशानी | Tarot Card 17 September 2026 Virgo Kanya Tarot Card daily future predictions


Virgo Tarot Card Rashifal: आज सोच-समझकर उठाएं कदम, छोटी चूक बन सकती है बड़ी परेशानी

Virgo Aaj Ka Rashifal 17 September 2026 | Kanya Tarot card horoscope Today

Photo Credit: NDTV

Virgo Tarot Card Horoscope 17 September 2026 Kanya Tarot Card Rashifal: परिवार में मांगलिक कार्य के होने से नजदीकी संबंधियों का आगमन हो सकता है.इस समय दिनचर्या अव्यवस्थित हो सकती है.किसी आध्यात्मिक स्थल पर जाकर मन को सुकून और थकान भरी दिनचर्या से राहत मिल सकती है. आध्यात्मिक गुरु या संस्था से जुड़कर कुछ गतिविधियों में भाग ले सकते हैं. घर के बुजुर्ग सदस्य की सेहत का ख्याल रखें.कुछ चुनौतियों का अचानक से सामना करना पड़ सकता है. 

व्यवसायिक/ Professional: नए कार्य से जुड़े किसी प्रोजेक्ट पर कार्य शुरू करने से पूर्व उसकी दोबारा जांच कर सकते हैं.व्यवसाय में अपनी गतिविधियों को शांतिपूर्वक तरीके से पूरा करेंगे. छोटे या बड़े सभी ऑर्डर को पूरा करने में तन्मयता दिखा सकते हैं. अपनी जिम्मेदारियां को अच्छे से निभाने का प्रयास करें. अपने आसपास के लोगों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें.किसी कार्य या व्यक्ति पर संदेह होने की स्थिति में सच्चाई जानने की चेष्टा कर सकते हैं. छोटी-छोटी बातों पर किसी के साथ मतभेद ना बढ़ाएं. 

स्वास्थ्य/Health: चढ़ते उतरते समय लापरवाही के चलते चोट लगने की संभावना हो सकती है. अत्यधिक दवाओं का सेवन न करें. छोटी-मोटी चोट में घरेलू उपचार लाभदायक रहेंगे. 

आर्थिक स्थिति/Finance: परिवार के साथ किसी मनोरंजन स्थल पर घूमने की तैयारी कर सकते हैं 
 सभी सदस्यों की खरीदारी में अच्छा खासा खर्च हो सकता है.

रिश्ते/Relationship: पिता और उनके तरफ के रिश्तों के साथ अपने व्यवहार में नम्रता लाने का प्रयास करें. किसी कारण से  इन रिश्ते में पहले दरार आ चुकी है.
 




पूरी स्टोरी पढ़ें







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button